फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: ACB raids the premises of PWD engineer Deepak Mittal

Rajasthan: ACB की रेड में इंजीनियर के पास मिला करोड़ों का काला धन, राजस्थान से हरियाणा तक खंगाले छह ठिकाने

Mon, 17 Feb 2025 09:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Feb 2025 09:53 AM IST
सार

अब तक की जांच में 50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति, 18 बैंक खातों में 40 लाख रुपये, म्यूचुअल फंड में 50 लाख रुपये, और कई प्लॉट व गाड़ियां मिली हैं। एसीबी के मुताबिक, मित्तल ने अपनी वैध आय से 200% अधिक संपत्ति अर्जित की है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: ACB raids the premises of PWD engineer Deepak Mittal
अधिशाषी अभियंता दीपक मित्तल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पीडब्लूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता के ठिकानों पर रेड की। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पीडब्लूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता (XEN) दीपक मित्तल के कई ठिकानों पर रविवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित मित्तल के ठिकानों पर एक साथ की गई। इस दौरान एसीबी को नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, प्लॉट, बैंक बैलेंस और निवेश से जुड़ी करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता चला है।

विज्ञापन


विज्ञापन


छापे में मिला करोड़ों का काला धन
एसीबी टीम को मित्तल के जयपुर स्थित आवास से करीब 50 लाख रुपये नकद, आधा किलो सोने के जेवर और करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा जयपुर, उदयपुर और अजमेर में करोड़ों की लागत से खरीदी गई एक दर्जन से अधिक संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनामी संपत्तियों का ब्योरा
जयपुर में 4 प्लॉट – कुल कीमत 1 करोड़ रुपये
उदयपुर में 9 प्लॉट – कुल कीमत 1.34 करोड़ रुपये
ब्यावर व अजमेर में 3 प्लॉट – कुल कीमत 6.50 लाख रुपये
18 बैंक खातों में जमा राशि – 40 लाख रुपये
म्यूचुअल फंड निवेश – 50 लाख रुपये
वाहनों की कुल कीमत – 15 लाख रुपये
बैंक लॉकरों की तलाशी अभी जारी

आय से 200% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
एसीबी की जांच के दौरान पता चला कि मित्तल ने अपनी वैध आय से 4.02 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है।

बच्चों की महंगी पढ़ाई और अन्य दस्तावेज भी बरामद
एसीबी को मित्तल के बच्चों की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। उनके बच्चे जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और एम्स गोरखपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। इन संस्थानों में उनकी अब तक की करीब 70 लाख रुपये की फीस का हिसाब मिला है। इसके अलावा कई बीमा पॉलिसियों में निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।


बैंक लॉकरों की तलाशी बाकी
अब तक की छानबीन में मित्तल के तीन बैंक लॉकरों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाशी अभी ली जानी बाकी है। एसीबी को आशंका है कि इन लॉकरों में भी भारी मात्रा में नकदी, गहने और अन्य दस्तावेज मिल सकते हैं।

एसीबी की कार्रवाई जारी
एसीबी के अधिकारी मित्तल और उनके परिजनों की संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed