फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Minor paraded naked in Jodhpur Krishi Mandi station officer suspended after CCTV exposed

Rajasthan: जोधपुर कृषि मंडी में नाबालिग को नंगा करके घुमाया, CCTV उजागर होने पर थानाधिकारी निलंबित

Fri, 21 Apr 2023 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 05:01 PM IST
सार

जोधपुर के कृषि मंडी इलाके में नाबालिग युवक से मारपीट कर नंगा घुमाने का सीसीटीवी फुटेज उजागर होने के बाद महामंदिर थानाधिकारी हरीश सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने झगड़े की जगह अब पॉक्सो और जेजे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Minor paraded naked in Jodhpur Krishi Mandi station officer suspended after CCTV exposed
नाबालिग को नंगा घुमाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग को नंगा करके घुमाने के मामले में जोधपुर के महामंदिर थानाधिकारी हरीश सोलंकी पर गाज गिरी है। उन्हें लापरवाही बरतने और केस की संवेदनशीलता नहीं समझते हुए हल्की झगड़े की धाराओं में शिकायत दर्ज करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, नाबालिग बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ईद को लेकर भी पुलिस एहतिहात बरत रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद इस मामले में दो लोगों को डिटेन कर हिरासत में लिया गया है। डीसीपी ईस्ट अमृता दूहन के अनुसार, मामले में अन्य वांछित लोगों को भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी ने आमजन से अपील जारी करते हुए नाबालिग बच्चों के वीडियो को शेयर नहीं करने सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने और कहीं पर भी नहीं भेजने की अपील की है। इसे अपराध की श्रेणी में बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


दो दिन पहले मंडी में एक नाबालिग से मारपीट कर नंगा घुमाया...
दरअसल, दो दिन पहले मंडी में एक नाबालिग के साथ कुछ युवकों द्वारा मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर उसे प्रताड़ित किया गया था। नंगा करके इलाके में जुलूस निकाला गया। घटना के बाद अब मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिस पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed