फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan: Chief Minister Yogi Adityanath held election rallies in Rajsamand and Jodhpur.

Rajasthan: योगी बोले- राजस्थान सत्य की आवाज के साथ चलता है और मैं सत्य का पथिक, इसलिए इस मिट्टी से है प्यार

Sat, 20 Apr 2024 07:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद/जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद/जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पार्टियां जोर लगा रही हैं। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजस्थान के राजसमंद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वहीं जोधपुर में रोड शो किया।

विज्ञापन
Rajasthan: Chief Minister Yogi Adityanath held election rallies in Rajsamand and Jodhpur.
राजसमंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने राजसमंद की धरती को नमन करके अपने संबोधन की शुरुआत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहनों और भाइयों विपरीत परिस्थिति में धैर्य न खोकर महाराणा प्रताप लड़ते रहे। उन्होंने स्वधर्म का झुकने नहीं दिया था। देश के लिए और मातृभूमि के लिए लड़ते रहे। इसके लिए उन्हें कष्ट सहना पड़ा था। उनके इस तप का ही परिणाम था कि उस समय की सबसे बड़ी ताकत अकबर को उन्होंने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस पावन धरा को इसलिए हम कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा आज एक बार फिर देश राजस्थान का आह्वान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहनों और भाइयों आपने दस वर्ष में भारत को बदलते हुए देखा हुआ है। मोदी जी नेतृत्व में भारत को बदलते हुए देखा है। आज सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आज कोई विधर्मी सीमा में गड़बड़ नहीं कर सकता। भारत के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद की समस्या का समाधान हुआ है। आज कहीं भी पटाखा तेजी से फूटे तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसके पीछे मेरा हाथ नहीं है। ये भय है दुश्मन के मन में, क्योंकि दुश्मन को मालूम है कि अगर किसी घटना में उसका हाथ होगा तो उनको लेने के देने पड़ जाएंगे। इसलिए वो भय के मारे पहले ही सफाई दे देता है।

योगी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपको राजस्थान में इतना प्यार क्यों मिलता है। मैंने जवाब दिया कि मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान उसी सत्य की आवाज को लेकर आगे बढ़ता है। 

योगी ने जनता से कहा कि ये देश आज अपने भाग्य के एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को स्वीकार करने के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा जा रहा है। दूसरी ओर वे लोग हैं जो भारत को विकसित नहीं देखना चाहते। वो बदहाल देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed