फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Army fake captain caught in Jodhpur caught by Salasar Express train

Rajasthan: जोधपुर में पकड़ा गया आर्मी का फर्जी कैप्टन, सालासर एक्सप्रेस ट्रेन से दबोचा, सूचनाएं चुराने का संदेह

Sat, 05 Aug 2023 09:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर जिले में आर्मी का फर्जी कैप्टन पकड़ा गया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने सालासर एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी आर्मी को दबोचा है। जाट रेजीमेंट के फर्जी स्तंभ और सितारे मिले हैं, आर्मी एरिया से सूचनाएं चुराने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Army fake captain caught in Jodhpur caught by Salasar Express train
फर्जी आर्मी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर स्थित राइका बाग रेलवे स्टेशन पर सालासर एक्सप्रेस से आर्मी की यूनिफॉर्म में फर्जी कैप्टन को पकड़ा है। इसके पास आर्मी की यूनिफॉर्म, आर्मी का आईडी कार्ड, कैंटीन कार्ड, जाट रेजीमेंट और मेजर के फर्जी स्तंभ-सितारे भी मिले हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फर्जी कैप्टन रवि चौधरी महेंद्रगढ़ से जोधपुर ट्रेन से सफर कर रहा था। गिरफ्तार युवक से दो आई फोन मोबाइल, आठ सिम, आठ ईमेल आईडी, छह बैंक के खाते, 30 डेबिट कार्ड भी मिले हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी खुद को 11 जाट रेजिमेंट का कैप्टन बताता था। सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम अकाउंट पर लड़कियों से बात करने के लिए फर्जी अधिकारी बनने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, जासूसी के शक से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए इसे बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जा रहा है। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने आरोपी को पकड़कर उदय मंदिर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उदय मंदिर थाना पुलिस ने FIR नम्बर 04/23 u/s 170, 171, 419, 420, 468 दर्ज की है। उदय मंदिर थाना पुलिस कड़ाई से आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




मिलिट्री इंटेलिजेंस जोधपुर को दिल्ली से आने वाली सालासर एक्सप्रेस में किसी फर्जी कैप्टन के आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इंटेलिजेंस अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर झुंझुनूं के खेतड़ी निवासी रवि चौधरी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस रवि से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रवि दिल्ली में कॉम्पिटिशन एक्जाम की तैयारी कर रहा है। उसने बीए पास होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी एरिया से सूचनाएं चुराने का अंदेशा
सूत्रों के मुताबिक, फर्जी कैप्टन रवि आर्मी की वर्दी पहनकर कई आर्मी एरिया में भी दाखिल हो जाता है और वहां से सूचनाएं चुरा कर इधर-उधर करने का संदेह है। आर्मी की वर्दी और मेजर और कैप्टन के स्तंभ रवि ने जयपुर से खरीदना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed