फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Amar Ujala News Impact Chargesheet to those who defrauded Jodhpur discom of lakhs of rupees

Rajasthan: अमर उजाला की खबर का असर, बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम को लाखों रुपये का चूना लगाने वालों को चार्जशीट

Fri, 21 Apr 2023 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होने के बाद अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश और तीन कार्मिकों को 17 सीसी का नोटिस जारी हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan Amar Ujala News Impact Chargesheet to those who defrauded Jodhpur discom of lakhs of rupees
अमर उजाला की खबर का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत बाड़मेर के शहर द्वितीय फीडर में कार्मिकों द्वारा बड़ी रिश्वत लेकर नियमों के खिलाफ कृषि भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनी में फर्जी तरीके से 47 लाख रुपये काम का 15 हजार रुपये डिमांड बताकर विद्युतीकरण करने के बड़े घोटाले में मामले में मुख्य अभियंता ने दोषी पाए जाने पर तीन कार्मिकों को मेजर श्रेणी में 17 सीसी के तहत चार्जशीट दी है। वहीं, इस पूरे मामले में अधीक्षण अभियंता की भूमिका सामने आने के बाद मुख्य अभियंता ने निगम कार्यालय जोधपुर को कार्रवाई की सिफारिश (अनुशंसा) की है।

विज्ञापन


इस मामले में खुलासे के बाद डिस्कॉम सिटी-2 के कार्मिकों ने रातो-रात कॉलोनी में लगाए गए पोल हटाकर सबूत मिटाने की कोशिश की है। जबकि नियमों में है कि किसी भी कार्य में अनियमितताएं सामने आने के बाद जब तक जांच पूर्ण न हो, तब तक उस कार्य के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने माना की पोल हटाना गलत...
इस मामले की जांच कर रहे मुख्य अभियंता से पोल हटाने के बारे में पूछा गया तो उनका साफ कहना है कि उनकी जानकारी के बिना सहायक अभियंता ने मौके पोल हटाए हैं। इस मामले में जांच कर रहे हैं, कौन-कौन कार्मिक शामिल थे और हटाने के दौरान कितने पोल को क्षति पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दोषी तीन कार्मिकों को थमाई गई है चार्जशीट...
अमर उजाला द्वारा दो दिन पहले "जोधपुर डिस्कॉम के तहत बाड़मेर में घोटाला, कॉलोनाइजर से 15 हजार की डिमांड लेकर 47 लाख का काम किया" शीर्षक से खबर चलाने के बाद हरकत में आए मुख्य अभियंता ने डिस्कॉम के कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता एवं उपभोक्ता लिपिक को मेजर श्रेणी में सात सीसी के तहत चार्जशीट दी है। वहीं, नियमों के खिलाफ वित्तीय स्वीकृति जारी करने में दोषी पाए जाने पर मैनेजिंग डायरेक्टर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को अधीक्षण अभियंता बाड़मेर के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा भी की है।


अधीक्षण अभियंता की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल...
डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता की कार्यप्रणाली पर लगातार ही बड़े सवाल उठते आए हैं। इनके कार्यालय स्तर पर की गई खरीदी के मामले में बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है। वहीं, पिछले तीन साल में डिस्कॉम ने टेंडर प्रक्रिया को नजरअंदाज कर अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के भी आरोप लग रहे हैं। स्थानीय स्तर पर की गई करोड़ों रुपये की खरीदी के मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed