{"_id":"67d78725fb01410f1b0ff365","slug":"police-arrested-four-accused-in-case-of-throwing-petrol-bomb-outside-the-house-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: घर के बाहर पेट्रोल बम फेंकने का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: घर के बाहर पेट्रोल बम फेंकने का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार; जानें
Mon, 17 Mar 2025 08:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:15 AM IST
सार
Jodhpur: सुबह घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहित और कालूराम के खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट और लूट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालामंड स्थित ममता नगर में एक घर के बाहर पेट्रोल बम फेंकने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने तीन पेट्रोल बम फेंके, जिससे एक घर में आग लग गई। घटना के महज चार घंटे के भीतर कुड़ी भगतासनी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुआ हमला?
होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार रात करीब 12:30 बजे बदमाश गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और एक के बाद एक तीन पेट्रोल बम फेंके। पहला बम घर के बाहर, दूसरा घर के अंदर और तीसरा बम बदमाशों की ही गाड़ी के पीछे फट गया। धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
सुबह घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहित और कालूराम के खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट और लूट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: धार्मिक नगरी अजमेर में 17 दिन होंगे चेटीचंड के कार्यक्रम, 51 से अधिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
होली के रंग से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित मुकेश ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि होली के दौरान कुछ लोग उन्हें रंग से भरी टंकी में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और बदमाशों ने रात में पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।