फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Youth Kept Illegal Firearm for Status and Style, Arrested by Mahamandir Police with Desi Katta

Jodhpur News: स्टेटस और शौक के लिए रखता था हथियार, महामंदिर थाना पुलिस ने देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया

Sat, 05 Apr 2025 08:45 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 08:45 AM IST
सार

अवैध हथियारों के जरिये आमजन में भय फैलाने वालों के खिलाफ जोधपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहे  युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Youth Kept Illegal Firearm for Status and Style, Arrested by Mahamandir Police with Desi Katta
अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया युवक

विस्तार

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की महामंदिर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पकड़ा गया युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह ये अवैध हथियार कहां से लाया और इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शहर में अवैध हथियारों के जरिये आमजन में भय फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महामंदिर थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो अवैध हथियार रखने वालों पर नजर बनाए हुए थी। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: शहर के सभी फिल्टर हाउस से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आठ अप्रैल को रहेगी बंद, कारण ये रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भदवासिया इलाके में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक आकाश वाल्मीकि को डिटेन किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया है कि आकाश वाल्मीकि एक शातिर बदमाश है और उस पर जोधपुर के विभिन्न थानों में लूट और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने यह हथियार स्टेटस दिखाने और शौक के लिए अपने पास रखा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने यह अवैध कट्टा कहां से खरीदा और इसके पीछे क्या मंशा थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed