फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   pakistani sim cards banned in indian territory

जासूसी रोकने के लिए भारत ने लगाई पाकिस्तानी मोबाइल सिमों पर रोक

Sat, 01 Apr 2017 08:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
pakistani sim cards banned in indian territory
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
भारत में पाकिस्तानी जासूसों का नेटवर्क तोड़ने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सिम कार्ड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय सीमा में पाकिस्तान मोबाइल नेटवर्क जासूसों के लिए मददगार साबित हो रहा है। पाकिस्तान ने सीमा के आसपास मोबाइल टावर लगा रखे हैं और उनकी फ्रिक्वेंसी इतनी अधिक है कि इनके सिग्नल भारतीय सीमा में कई किलोमीटर तक मिलते है। ऐसे में जासूस पाकिस्तान से लोकर सिम लाकर उसका उपयोग जासूसी के लिए करते हैं। भारतीय जांच एजेंसियों को इनकी जानकारी, तो मिल जाती है, लेकिन उन पर पूरी तरह से मॉनिटरिंग नहीं हो पाती।
विज्ञापन


पिछले दिनों जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर में आधा दर्जन से अधिक जासूसों को पकड़ा और इनके पास पाकिस्तान सिमें भी बरामद कीं। इनका उपयोग वे पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भारत की रक्षा व सुरक्षा संबंधी सूचनाएं भेजने में करते थे। इस संबंध में ये भी जानकारी आई है कि भारत में पाकिस्तानियों के रिश्तेदार भी रहते हैं, जो अक्सर आपस में बातचीत करते है। इनमें से कुछ को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने अपने जाल में फंसा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थिति को देखते हुए जैसलमेर जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की लोकल सिम के उपयोग को प्रतिबंधित करने के आदेश दिए है। जैसलमेर जिला कलेक्टर मातादीन शर्मा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है कि इस सिम के उपयोग की मंजूरी भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed