फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Online fraud: Woman lured a man of real gold by becoming friend on Facebook, then cheated 10 lakhs

ऑनलाइन ठगी: महिला मित्र ने असली सोना देकर फेसबुक पर फंसाया, फिर ठग लिए 10 लाख रुपये

Sat, 13 Mar 2021 01:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जोधपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Online fraud: Woman lured a man of real gold by becoming friend on Facebook, then cheated 10 lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया ठगी का अड्डा बनता जा रहा है। इंटरनेट की दुनिया में इस व्यापक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर ठग मासूम लोगों को ऑनलाइन लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसी ही ऑनलाइन ठगी की एक घटना जोधपुर में भी हुई, जहां एक शख्स से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। 

विज्ञापन


यह मामला जोधपुर के संजय कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि यहां के रहने वाले रिटायर्ड फौजी खिवसिंह की कुछ दिनों पहले फेसबुक पर प्रियंका कुमार नाम की महिला से जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक के जरिये ही दोस्ती बढ़ गई।

विज्ञापन

सोने की धातु का दिया लालच

पुलिस को खिवसिंह ने बताया कि एक दिन फेसबुक पर बातचीत के दौरान ही प्रियंका ने उनसे कहा कि उसके चाचा रेत का काम करते हैं। उन्हें काम करते वक्त एक चमकीली धातु मिली, जिसकी जांच करवाई तो पता चला कि वह धातु सोना है। प्रियंका ने खिवसिंह से आगे कहा, ‘हमें डर लग रहा है कि यह सोना हमसे कोई लूट लेगा या चोरी कर लेगा तो आप यह सोना ले लो, हम आपको सस्ते में दे देंगे।’ 

खिवसिंह के अनुसार, वह असम के बरपेटा पहुंचा, जहां से प्रियंका उसे गुवाहाटी के रास्ते अपने गांव ले गई। गांव में उसे प्रियंका का चाचा मिला जो कि गूंगा था। उसने सोने की धातु का एक टुकड़ा काटकर खिवसिंह को दे दिया।

विज्ञापन

10 लाख में हुई डील

सोने का टुकड़ा लेकर खिवसिंह जोधपुर लौटा और उसने सुनार से इसकी जांच करवाई। सुनार ने उसे बताया कि यह असली सोना है। इसके कुछ दिन बाद प्रियंका का फोन आया तो उसने कहा कि दो किलो 300 ग्राम सोने का दाम मेरे चाचा 20 लाख मांग रहे हैं, लेकिन आपको 10 लाख में दे देंगे। 

इसके बाद 11 फरवरी को खिवसिंह असम गया और 10 लाख रुपये दे आया और वह धातु ले आया। उस धातु की जब सुनार से जांच करवाई तो पता चला कि यह सोना नहीं है। इसके बाद खिवसिंह ने प्रियंका के सभी नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। ऐसे में उन्होंने प्रतापनगर थाने में अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाने के उपनिरीक्षक रामकृष्ण ताडा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed