{"_id":"63faef811d0e8eb7b506825c","slug":"one-accused-arrested-with-23-illegal-gas-cylinders-auto-rickshaw-in-jodhpur-police-alert-after-cylinder-blast-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Cylinder Blast Case: 23 अवैध गैस सिलेंडर और ऑटो रिक्शा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Cylinder Blast Case: 23 अवैध गैस सिलेंडर और ऑटो रिक्शा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट पर
Sun, 26 Feb 2023 11:05 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:05 AM IST
सार
एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि बासनी थाना क्षेत्र में अवैध गैस रीफिलिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान मौके से 23 सिलेंडर और एक टैक्सी बरामद की गई। भूंगरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद से जोधपुर पुलिस अवैध गैस रीफिलिंग को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मौके से बरामद हुए अवैध गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर में पुलिस ने बासनी थाना क्षेत्र में एक दुकान से अवैध गैस रीफिलिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी गाड़ी में अवैध तरीके से गैस भरवाने वाले व्यक्ति को भी शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 23 अवैध गैस सिलेंडर और एक टैक्सी बरामद की है।
विज्ञापन
दरअसल, शेरगढ़ के भूंगरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसा हुआ था। उसके बाद से जोधपुर पुलिस अवैध गैस कनेक्शन और अवैध गैस रीफिलिंग को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि बासनी थाना क्षेत्र में अवैध गैस रीफिलिंग की सूचना मिली। उसके बाद मेरे नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी और मौके पर 23 सिलेंडर और एक टैक्सी बरामद हुई। इस दौरान दुकान पर एक व्यक्ति अपनी कार में गैस रीफिलिंग करवाने के लिए आया हुआ था, पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। मौके से रसद विभाग को सूचना दी गई। लेकिन रसद विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन