{"_id":"60515fb68ebc3e8d2a114e86","slug":"mobile-and-condom-found-in-jodhpur-central-jail-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जोधपुर की सेंट्रल जेल में मिले मोबाइल और कंडोम, अधिकारी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जोधपुर की सेंट्रल जेल में मिले मोबाइल और कंडोम, अधिकारी हैरान
Wed, 17 Mar 2021 07:19 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
जोधपुर जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर जेलों से खबर आती हैं है कि कैदियों के पास से मोबाइल या कोई अन्य अवैध चीज पकड़ी गई। लेकिन इस बार राजस्थान के जोधपुर की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान कंडोम मिले हैं। इससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं कि जेल में कंडोम क्या काम..
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने सोमवार रात तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान बैरक संख्या तीन से दो पैकेट बरामद हुए जिनमें दो-दो मोबाइल मिले, उन्हीं पैकेट से कंडोम मिले। ये देखकर प्रशासन हैरान रह गया। जेल प्रशासन ने जोधपुर के रातानाडा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कंडोम को देखकर अधिकारी भी सकते हैं, जोधपुर की सेंट्रल जेल देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक है। यहां जेल प्रशासन काफी चुस्त रहता है। चैकिंग के दौरान मोबाइल, अवैध खान पान के होने का पता चला था। लेकिन जेल में कंडोम मिलने का यह पहला मामला है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी जेल से अवैध चीजों पुलिस ने पकड़ा हो। इससे पहले भी राजस्थान पुलिस और जेल प्रशासन के चेकिंग करने पर 17 मोबाइल मिले थे। वहीं बार-बार इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल मिलना जेल प्रशासन से जुड़े लोगों पर ही सवाल खड़े करता है। जोधपुर जेल में ही आसाराम अपनी सजा काट रहा है।