फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Miscreants broke the chain from the neck of an old woman walking outside the house in Jodhpur

Jodhpur: घर के बाहर टहल रही वृद्धा के गले से चेन तोड़कर ले गए बदमाश, स्कूटर सवार तीन लोगों ने की वारदात

Mon, 29 May 2023 11:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 May 2023 11:55 AM IST
सार

सेक्टर 18 में सुबह सात बजे घर के बाहर टहल रही 83 वर्षीय वृद्धा के पास स्कूटर सवार बदमाशों ने पहले तीन चक्कर लगाए और मौका पाते ही वृद्धा को धक्का देते हुए गले से चेन तोड़ ली।

विज्ञापन
Miscreants broke the chain from the neck of an old woman walking outside the house in Jodhpur
महिला को धक्का देकर गले से तोड़ी चेन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में रविवार सुबह वृद्धा से स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने चेन स्कैनिंग की वारदात की। बदमाश चेन छीनने के साथ ही 83 वर्षीय वृद्धा को धक्का देकर भाग गए। इससे वृद्धा को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 18 निवासी मोहित पुत्र हेमंत मेहता ने बताया कि उसकी 83 वर्षीय दादी उगम कंवर सुबह 7:00 बजे घर के बाहर टहल रही थी। तभी स्कूटर पर तीन बदमाश सवार होकर आए पहले तो उन्होंने वृद्धा को देखकर क्षेत्र के तीन चक्कर लगाए। कुछ देर बाद पीछे बैठा एक बदमाश उतर गया। स्कूटर पर सवार बदमाश वृद्धा के पास आए और पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। वृद्धा ने जैसे ही उन्हें बताया तो पीछे से उनका साथी आया और झपट्टा मारकर गले की चेन छीन ली और धक्का देकर तीनों स्कूटर पर बैठकर भाग गए। वृद्धा जमीन पर गिर गई इतने में लोग इकट्ठे हुए। पुलिस को फोन किया, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed