फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Minister Shekhawat addressed the fifth series of employment fairs in Jodhpur

Jodhpur: रोजगार मेले में मंत्री शेखावत बोले- केंद्र सरकार पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कर रही है भर्तियां

Tue, 16 May 2023 03:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 May 2023 03:19 PM IST
सार

जोधपुर में केंद्र सरकार के रोजगार मेलों की पांचवीं श्रृंखला आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार भी अपने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का विशेष अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Minister Shekhawat addressed the fifth series of employment fairs in Jodhpur
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया में जिस तरह से पेपर लीक हो रहे हैं, उससे युवाओं में आक्रोश है, जबकि केंद्र सरकार भी अपने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का विशेष अभियान चला रही है। यह काम पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ हो रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्र सरकार के रोजगार मेलों की पांचवीं श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान में सरकारी भर्तियों के मामले में क्या हालत है? यह किसी से छिपा नहीं है। पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं में आक्रोश है। नौकरियां देने में भ्रष्टाचार हुआ। इन सबके उलट भारत सरकार ने केंद्र सरकार की नौकरियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा है।
विज्ञापन


केंद्र चला रहा विशेष भर्ती अभियान
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाया हुआ है। केंद्र सरकार के 30 लाख पदों में से 10 लाख वैकेंसी है। इसे भरने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से हो सके। इसके लिए प्रधानमंत्री जी स्वयं इसका हर माह समीक्षा करते हैं। आज देश में हर माह 75 हजार से एक लाख युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से सरकारी सेवाओं में रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में आया सुशासन
शेखावत ने कहा कि भारत विश्व के पटल पर सशक्त हस्ताक्षर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन आया है। इससे पहले की सरकारों ने अभाव में ही काम करने की आदत बना ली थी। इसलिए जितना उत्पादक काम होना चाहिए था। वह नहीं हो पा रहा था, लेकिन वर्ष 2014 के बाद में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गवर्नेंस की नई शैली भारत में स्थापित हुई। इसका परिणाम समाज में दिखाई देने लगा है। पात्र लोगों तक सौ प्रतिशत लाभ पहुंचने लगे।


आधारभूत संरचना के विकास पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास पर जोर दिया है। रेलवे के आधुनिकीकरण का काम हो रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से देश भर में साढ़े 19 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के कामों से भी रोजगार का सृजन हुआ है। पिछले नौ साल आधारभूत ढांचे के विकास में सौ करोड़ का निवेश हुआ है। इस कारण अनेक रोजगारों का सृजन हो पाया। देश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमार पीढ़ी स्वरोजगारी बने। इसके लिए मुद्रा योजना चलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वचुर्अली शामिल हुए। इसमें पूरे देश में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed