फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Minister Gajendra Singh Shekhawat upset with another SOG notice in Jodhpur

Jodhpur: एसओजी के नोटिस से परेशान शेखावत, बोले- जो जानकारी मांग रहे हैं वो मैं पहले दो बार दे चुका हूं

Sun, 15 Oct 2023 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

एसओजी के नोटिस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि आप जो जांचकर रहे हो, वो इस दृष्टिकोण से करो कि इसमें किसी तरह का पॉलिटिकल इंटरेस्ट और एंगल न हो।

विज्ञापन
Minister Gajendra Singh Shekhawat upset with another SOG notice in Jodhpur
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एसओजी के नोटिस पर कहा कि जो जानकारी अब एसओजी ने मांगी है, वो तो मैं पहले ही दो बार विद ऑल डॉक्यूमेंट दे चुका हूं। एसओजी से कह चुका हूं कि आप जो जांचकर रहे हो, वो इस दृष्टिकोण से करो कि इसमें किसी तरह का पॉलिटिकल इंटरेस्ट और एंगल न हो।

विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने एसओजी से मिले नोटिस से जुड़े सवाल पर कहा कि ये कितना हास्यास्पद है। पिछले साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, पब्लिक मीटिंग, कांग्रेस की मीटिंग और सरकारी मीटिंग में बात करते हुए अनेक बार मेरे ऊपर आरोप लगाए। अब साढ़े चार साल बाद पहली बार मुझे खातों की डिटेल देने के लिए नोटिस दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह कितना पॉलिटिकल मोटिवेटेड है। मुझसे बैंक खाताओं, संपत्ति और लेन-देन की जानकारी मांगी गई है। यह सारी जानकारी मैं वर्ष 2020 और 2022 में एक रेप्रेजेंटेशन अपनी तरफ से बिना मांगें लिखकर एसओजी को दे चुका हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो पार्टी का सिपाही हूं
विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि न तो मेरी कोई इच्छा है, न मेरी कोई आकांक्षा है, न कोई मेरी महत्वाकांक्षा है, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी मुझे कहेगी कि आपको चुनाव लड़ना है तो मैं चुनाव लड़ूंगा। पार्टी मुझे कहेगी कि आने वाला सांसदी का चुनाव लड़ना है तो वह लडूंगा। पार्टी मुझे कहेगी कि संगठन में काम करना है तो मैं संगठन में काम करूंगा। विचार परिवार कहेगा कि यहां भी काम नहीं करना, कहीं और काम करना है तो वहां करूंगा।

सोमवार को नड्डा देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को संभाग कार्यकर्ताओं की चुनाव के दृष्टिकोण से जीत का मंत्र फूंकने के लिए एक बैठक लेने वाले हैं। वो कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। संगठन के दृष्टिकोण से तैयारियों का जायजा लेंगे। आने वाले चुनाव में विजयश्री को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर दिशा-निर्देश और दृष्टिकोण प्रदान करेंगे। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जहां एक तरफ पूरे पश्चिमी राजस्थान में अपने शब्दों के माध्यम से अपनी उपस्थिति से एक नई ऊर्जा का संचार किया था, नड्डा जी के इस प्रवास से संगठन को एक नई धार और पैनापन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed