{"_id":"58c3ccd94f1c1b7b6cdc4832","slug":"lovers-committed-suicide-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने टांके में कूद कर दी जान,सुबह शव मिले टांके में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने टांके में कूद कर दी जान,सुबह शव मिले टांके में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 11 Mar 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
लूनी इलाके में पानी के टांके से निकाले गए प्रेमी युगल के शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूणी तहसील में शनिवार सुबह खेत में पानी के टांके में युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह दोनों प्रेमी युगल रात को ही गांव से लापता हो गए थे जिसके बाद दोनों ही मृतकों के परिजन रात भर से उनकी तलाश कर रहे थे। इस बीच सुबह शव मिलने की सूचना मिली जिसकी सूचना लूणी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही लूणी पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को बरामद कर लूणी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। लूणी पुलिस ने बताया कि सुबह खेत में बने एक पानी के टांके में युगल का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।
मृतकों की पहचान लूणी निवासी 18 साल की पूजा मेघवाल और 18 साल के ही प्रकाश प्रजापत के रूप में की गई। बताया गया कि प्रकाश लूणी रेलवे स्टेशन पर अखबार बांटने का काम करता था। इन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमप्रसंग चला आ रहा था। इस बीच सुबह उनके शव पड़ा होने की सूचना मिली। लूणी पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए।