फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Liquor party on the terrace of Mahadev Temple in Udaipur

Rajasthan: शिव मंदिर की छत पर शराब पार्टी, धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष भी था शामिल, मौके पर पहुंचे युवकों ने पीटा

Mon, 05 Sep 2022 01:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 05 Sep 2022 01:06 PM IST
सार

युवकों का आरोप है कि उन्होंने शराब पार्टी का वीडियो बनाना भी शुरू किया था लेकिन जगदीश मंदिर की धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने फोन छीनकर गिरा दिया। साथ ही धमकी भी दी।

विज्ञापन
Liquor party on the terrace of Mahadev Temple in Udaipur
उदयपुर में मंदिर की छत पर शराब पार्टी - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर में मंदिर की छत पर शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने मौके पर पहुंच पार्टी कर रहे लोगों की पिटाई कर दी। इस पार्टी में उदयपुर के सबसे बड़े जगदीश मंदिर की धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना भी शामिल थे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जलबुर्ज इलाके के महादेव मंदिर में रविवार शाम को प्रसादी का आयोजन था। आरोप है कि आयोजन के बाद धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना सहित 12 लोग मंदिर छत पर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पार्टी की भनक कुछ युवकों को लग गई। जिसके बाद वे मंदिर की छत पर पहुंचे। गुस्साए युवकों ने मकवाना और उनके साथ बैठे दो अन्य लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी समिति अध्यक्ष ने कहा-आरोप झूठे हैं
वहीं मंदिर की छत पर पहुंचे युवकों ने शराब पार्टी की वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जैसे ही मकवाना की नजर युवकों पर पड़ी, उन्होंने हड़बड़ाहट में तुरंत शराब की बोतल नीचे फेंक दी। फिर झपट्टा मारकर फोन को नीचे गिरा दिया। इसके बाद मकवाना ने युवकों को धौंस भी दिखाया। युवकों ने पिटाई करना शुरू किया तो मकवाना वहां से भाग गए। धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने सफाई दी कि मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मंदिर में पार्टी जैसी कोई बात ही नहीं थी।

विज्ञापन

दोनों पक्ष ने करवाया केस दर्ज
वहीं मारपीट की सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। घंटाघर थाना अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सामने आया कि मंदिर परिसर के एक छत पर शराब पार्टी करने पर मारपीट की गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed