फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Lecturer Sanju Bishnoi committed suicide, dowry harassment, Jodhpur Police

Jodhpur: मां-बेटी की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम, लेक्चरर संजू ने उड़ेला था पेट्रोल; जांच शुरू

Sun, 24 Aug 2025 01:41 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:41 PM IST
सार

Crime News : व्याख्याता संजू बिश्नोई ने तीन वर्षीय मासूम बेटी यशस्वी के साथ आग लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को जहां मासूम बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, शनिवार सुबह एमजीएच की बर्न यूनिट में उपचाराधीन संजू की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Lecturer Sanju Bishnoi committed suicide, dowry harassment, Jodhpur Police
Jodhpur News :संजू बिश्नोई ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव में शुक्रवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां 32 वर्षीय स्कूल व्याख्याता संजू बिश्नोई ने तीन वर्षीय मासूम बेटी यशस्वी के साथ आग लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को जहां मासूम बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं शनिवार सुबह एमजीएच की बर्न यूनिट में उपचाराधीन संजू की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
पुलिस के अनुसार, संजू शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी लेकर दोपहर घर लौटी। बताया जाता है कि उसने मकान में कुर्सी पर बैठकर बेटी के साथ खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा दी। कुछ ही क्षणों में दोनों आग की लपटों में घिर गईं। उस समय घर में पति और ससुरालवाले मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने मकान से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवारजन व पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे। शनिवार सुबह संजू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पीहर व ससुराल पक्ष के बीच शव को लेकर विवाद की स्थिति बनी। अंततः पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिए गए और गमगीन माहौल में मां-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Udaipur News: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलेभर में 324 अपराधी गिरफ्तार; 32 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए
फिटकासनी निवासी पीहर पक्ष ने इस घटना को दहेज प्रताड़ना से जुड़ा बताया। उन्होंने संजू के पति दिलीप बिश्नोई, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर गई है। तीन साल की मासूम के साथ मां की ऐसी असमय मौत ने दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को फिर सामने ला दिया है।

ये भी पढ़ें- Alwar: झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मरीजों को ऑपरेशन थिएटर तक ले जाना हुआ मुश्किल; सिलीसेढ़ बांध उफनाया




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed