{"_id":"69e21cae51c32c409903954c","slug":"lawrence-gang-threatens-businessman-in-jodhpur-asks-him-to-pay-rs-2-crore-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-4177502-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी देकर व्यापारी से मांगे दो करोड़, बोले- पल-पल पर है नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी देकर व्यापारी से मांगे दो करोड़, बोले- पल-पल पर है नजर
Fri, 17 Apr 2026 06:33 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:33 PM IST
सार
शहर के एक व्यापारी को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी मिली है। बदमाशों ने कारोबारी से दो करोड़ रुपयों की मांग की है। साथ ही दो दिनों में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
लॉरेंस के गुर्गों ने मांगे दो करोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी का मामला सामने आया है। इस बार निशाने पर शहर का एक बिजनेसमैन है, जिसे बदमाशों ने फोन कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
मामला रातानाडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे व्यापारी के मोबाइल पर एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टाइसन बिश्नोई बताते हुए लॉरेंस गैंग का सदस्य होने का दावा किया और सीधे 2 करोड़ रुपये की मांग रख दी।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: शराब कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया
विज्ञापन
परिवादी के मुताबिक आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि उसे उसकी दिनचर्या की पल-पल की जानकारी है। साथ ही दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी बातचीत को अपने दूसरे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है।
रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर संगठित अपराध, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में विदेश से किया गया था या फिर देश में ही वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर आरोपी ने यह साजिश रची। गौरतलब है कि जोधपुर में इससे पहले भी लॉरेंस गैंग के नाम पर कई लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।