फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   lady attacked in Jodhpur one severely injured

Rajasthan: दो युवतियों पर चाकू से हमला, गलत मैसेज भेजने पर किराएदार से करने की गई थीं शिकायत

Sat, 03 Sep 2022 09:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

युवतियां एक मकान में किराए पर रहती हैं। वे उसी मकान में रहने वाले युवकों के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। जिसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में एक युवती घायल हो गई।

विज्ञापन
lady attacked in Jodhpur one severely injured
जोधपुर में युवतियों पर चाकू से हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके में सेक्टर दो में एक ही मकान में रहने वाले दो किराएदारों के बीच देर रात विवाद हो गया। मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने की शिकायत करने गई युवतियों पर लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। 

विज्ञापन


एसीपी बोरानाडाजेपी अटल ने बताया कि युवतियों पर किए गए चाकू के हमले में दो युवकों को तत्काल दस्तयाब कर लाया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इधर आसपास के लोगों के अनुसार युवतियां क्षेत्र में ही जूस का ठेला लगाती है और अकेली ही रहती है।

विज्ञापन


युवतियों का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके मोबाइल पर गलत संदेश भेजा। जिसके बाद युवतियों ने शिकायत दी। जिसके बाद युवकों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। एक युवती के ठोडी और दूसरी की गर्दन पर गहरा घाव लगा। जिसके बाद दोनों युवतियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed