{"_id":"58df5f154f1c1b3f0663d906","slug":"killed-the-brother-in-a-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तलवार से काटे भाई के हाथ, फिर उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तलवार से काटे भाई के हाथ, फिर उतार दिया मौत के घाट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर में शुक्रवार रात एक परिवार में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले के तहत जैसलमेर के रामां गांव में एक भाई ने दूसरे भाई पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार से कई बार वार किए, जिसमें व्यक्ति के हाथ कट गए और वह बुरी तरह लहुलुहान हो गया। अस्पताल ले जाते-जाते उसकी मौत हो गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को रामां गांव निवासी मांगीदान अपने घर पर आराम कर रहा था। इस दौरान मांगीदान के दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने तलवार से उस पर वार कर दिए। तलवार से हुए हमले के दौरान मांगीदान के हाथ कट गए और शरीर पर भी चोंटे आईं। मांगीदान के परिजन कुछ समझ पाते तब तक मांगीदान पर तलवार से वार हो चुके थे और हमलावार मौका स्थल से भाग छूटा। एकबारगी मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हंगामा सुन मौहल्ले पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए। पड़ोसियों की सहायता से घायल मांगीदान को सांगड स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित जवाहर चिकित्सालय पहुंचने के दौरान मांगीदान की मृत्यु हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। वहीं, सांगड पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।