फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Kankani deer hunting case, Salman's appeal transferred from trial court to HC, hearing date fixed

Jodhpur: कांकाणी हिरण शिकार मामला, सलमान की अपील ट्रायल कोर्ट से HC में ट्रांसफर, तय हुई सुनवाई की तारीख

Mon, 28 Jul 2025 04:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान की अपील को 22 सितंबर 2025 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट पहले ही आदेश दे चुका है कि सलमान खान सहित सभी सहआरोपियों से जुड़ी अपीलों की सुनवाई एक साथ की जाए। 
 

विज्ञापन
Kankani deer hunting case, Salman's appeal transferred from trial court to HC, hearing date fixed
सलमान की अपील ट्रायल कोर्ट से HC में ट्रांसफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले से जुड़ी सलमान खान की अपील को 22 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की बेंच में अधिवक्ता महिपाल विश्नोई ने जानकारी दी कि निर्देशों के बावजूद सलमान खान की अपील अभी तक लिस्ट नहीं हुई थी। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए अपील को लिस्ट करने और आगामी तारीख पर सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


सभी अपीलों पर एक साथ सुनवाई के आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि कांकाणी शिकार मामले से जुड़ी सभी अपीलों को एक साथ जोड़कर सुनवाई की जाए। इनमें सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर लीव टू अपील भी शामिल है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
यह मामला वर्ष 1998 का है, जब 1 और 2 अक्टूबर की रात जोधपुर के लूणी थाने में हिरण के शिकार का केस दर्ज किया गया था। इसमें सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह आरोपित थे। 5 अप्रैल 2018 को जोधपुर की अदालत ने सभी सहआरोपियों को बरी कर दिया, लेकिन सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर में अपील दाखिल की और जमानत पर रिहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  तीन दिन के धरने के बाद मानी परिजनों की मांगें, समर्थन करने पहुंचे बेनीवाल, हत्या का मामला दर्ज

हाईकोर्ट में अपील ट्रांसफर
बाद में सलमान खान की ओर से याचिका दायर कर उनकी अपील को राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर किए जाने की मांग की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर 21 मार्च 2022 को मामला हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, सभी अपीलों को एक साथ सुनवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद सलमान खान की अपील अब तक लिस्ट नहीं हो पाई थी। अब 22 सितंबर 2025 को सभी अपीलों पर एक साथ सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed