फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Triple Murder: Police detained the youth accused of killing a woman and two girls

Jodhpur Triple Murder: महिला और दो बच्चियों की हत्या का आरोपी युवक डिटेन, लूट के इरादे से वारदात को दिया अंजाम

Thu, 04 Jul 2024 09:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jul 2024 09:34 PM IST
सार

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का एमडीएम अस्पताल में मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने थानधिकारी को निलंबित करने और एक करोड़ मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Jodhpur Triple Murder: Police detained the youth accused of killing a woman and two girls
हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदडा खुर्द में बुधवार दोपहर बाद हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक दिनेश को डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने लूट के इरादे से इस वारदात को अजांम दिया, लेकिन उसे घर में कुछ नहीं मिला। मृतक महिला की घायल बेटी का आपरेशन कर सिर से कुल्हाड़ी निकाल ली गई है। उसे अभी होश नहीं आया है। 

विज्ञापन


इधर घटनाक्रम को लेकर आज मृतकों के परिजन और जाट समाज के लोगों ने एमडीएम मोर्चरी पर धरना प्रदर्शन किया। शवों का दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। परिजन ने एक करोड़ मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, और थानाधिकारी बनाड़ प्रेमदान रतू के निलंबन की मांग रखी है। 
विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में घटनास्थल पर मिले कुछ अहम सबूतों के आधार पर गांव के एक युवक दिनेश को डिटेन किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला है कि वो घर में लूट के इरादे से पहुंचा था, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि मृतक भंवरी देवी की घायल बेटी संतोष का उपचार जारी है। उसके होश में आने पर बयान लिए जाएंगे। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले कुछ अहम सबूतों के आधार पर कई संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। मृतक भंवरी देवी ने बीते सप्ताह ही एक जमीन अपने नाम से ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed