फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Successful organization of mass disaster management mock drill in AIIMS

Jodhpur: एम्स में सामूहिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, बम विस्फोट की काल्पनिक स्थिति में किया अभ्यास

Mon, 12 May 2025 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 May 2025 08:27 PM IST
सार

Jodhpur: इस मॉक ड्रिल में ट्रॉमा एवं इमरजेंसी, सर्जरी, एनेस्थेसिया, रेडियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। नर्सिंग सेवाओं का नेतृत्व डॉ. सुरेश शर्मा ने किया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और सहायक स्टाफ ने भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

विज्ञापन
Jodhpur: Successful organization of mass disaster management mock drill in AIIMS
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स जोधपुर में सोमवार को सामूहिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल की तैयारी, विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और घायलों के त्वरित व प्रभावी उपचार की क्षमताओं का मूल्यांकन करना था।

विज्ञापन

यह मॉक ड्रिल एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. जी. डी. पुरी के निर्देशन में आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश देवनानी, आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. ए. एस. संधू, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभागाध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह रोढ़ा और आपदा ड्रिल के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट (इमरजेंसी सेवाएं) डॉ. भरत चौधरी ने समन्वय किया।

विज्ञापन

ड्रिल के तहत बसनी क्षेत्र में एक काल्पनिक बम विस्फोट की स्थिति बनाई गई, जिसमें 15 घायलों को ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया। इन ‘मॉलेज मरीजों’ को सिर की गंभीर चोट, अंग विच्छेदन जैसी विभिन्न गंभीर अवस्थाओं में दर्शाया गया। मरीजों की स्थिति के अनुसार त्वरित ट्रायेज कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। कुछ घायलों को तत्काल ऑपरेशन थिएटर में भेजा गया, जबकि अन्य को आईसीयू सहित संबंधित वार्डों में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: साक्षात्कार के तृतीय चरण के लिए इंटरव्यू लेटर अपलोड, उप सचिव चित्रा जैनानी ने दी जानकारी    

इस मॉक ड्रिल में ट्रॉमा एवं इमरजेंसी, सर्जरी, एनेस्थेसिया, रेडियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। नर्सिंग सेवाओं का नेतृत्व डॉ. सुरेश शर्मा ने किया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और सहायक स्टाफ ने भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

ड्रिल की समाप्ति के बाद एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने ड्रिल का मूल्यांकन कर आवश्यक सुझाव दिए। इस अभ्यास ने न केवल वास्तविक आपदा परिस्थितियों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, बल्कि अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा कर सुधार की संभावनाएं भी रेखांकित की। एम्स जोधपुर की यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता और तत्परता का स्पष्ट प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed