{"_id":"6777cb877adc98f98b04415d","slug":"jodhpur-shekhawat-said-will-develop-alternative-destinations-to-reduce-pressure-on-tourist-places-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur : केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- पर्यटन स्थलों पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक डेस्टिनेशन विकसित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur : केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- पर्यटन स्थलों पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक डेस्टिनेशन विकसित करेंगे
Fri, 03 Jan 2025 05:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:05 PM IST
सार
आज सवेरे जोधपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा पर्यटन स्थल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जोधपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश के पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के पर्यटकों का ध्यान अन्य स्थलों की ओर आकर्षित करना और किया जा रहा है। इस पहल के तहत नए क्षेत्रों को विकसित करने और मौजूदा पर्यटक स्थलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर वैकल्पिक डेस्टिनेशन डेवलपमेंट की योजनाएं शुरू की हैं। इसका उद्देश्य मौजूदा पर्यटन स्थलों पर दबाव कम कर पर्यटकों का ध्यान अन्य स्थलों की ओर आकर्षित करना है।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने देश और विदेश दोनों में भारत को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग की बढ़ती क्षमता के चलते लोग अब अधिक संख्या में पर्यटन के लिए समय निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत में धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक संसाधनों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों की ओर पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह गति और तेज होगी।"
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी दी कि पाली में 300 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाना और क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बढ़ते दबाव के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर संकट उत्पन्न होता है। इसे देखते हुए सरकार ने पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए विशेष प्रयास शुरू किए हैं। राज्यों के साथ मिलकर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। नए पर्यटन स्थलों के विकास और मौजूदा स्थलों के विस्तार से न केवल पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में भी सुधार होगा।