{"_id":"67792f5312e66191730a7053","slug":"jodhpur-shekhawat-holds-crucial-meeting-for-medical-services-expansion-addresses-public-issues-in-hearing-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News : मेडिकल सेवाओं के विस्तार के लिए शेखावत ने की महत्वपूर्ण बैठक, जनसुनवाई में सुनी जनता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News : मेडिकल सेवाओं के विस्तार के लिए शेखावत ने की महत्वपूर्ण बैठक, जनसुनवाई में सुनी जनता की मांग
Sat, 04 Jan 2025 06:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:23 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज जोधपुर में जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जिले में मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए एम्स जोधपुर की टीम के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज जोधपुर के सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब भी वे जोधपुर आते हैं, लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना उनके लिए प्राथमिकता और प्रसन्नता का विषय होता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जानकारी दी कि आज उन्होंने एमडीएम मेडिकल कॉलेज और एम्स जोधपुर की टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में जोधपुर में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा को नियमित रूप से शुरू करने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही एमडीएम मेडिकल कॉलेज में ऑर्गन और किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही उम्मेद अस्पताल में उपलब्ध कॉटेज वार्ड की सुविधा को एमडीएम अस्पताल में भी शुरू करने की योजना बनाई गई है। शेखावत ने कहा कि एमडीएम में प्रसूता माताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 20 नए कॉटेज वार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने सीएसआर फंड से धनराशि एकत्रित कर योजना की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन
जनसुनवाई को लेकर उन्होंने कहा कि ये न केवल समस्याओं को हल करने का माध्यम है, बल्कि यह लोगों के जीवन में खुशियां लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर जनता से चर्चा की और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार कर लोगों को राहत दी जाए।