{"_id":"671b767a6b36263ac40015d4","slug":"jodhpur-passing-out-parade-at-rajasthan-police-training-centre-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड, आईजी विकास कुमार ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड, आईजी विकास कुमार ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
Fri, 25 Oct 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 25 Oct 2024 04:14 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार मुख्य अतिथि रहे। यह समारोह प्लाटून कमांडर प्रोबेशनर बैच 33/2024 और नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच 87/2023 के लिए आयोजित किया गया था। परेड में जवानों ने कर्तव्य परायणता की शपथ ली और विभिन्न आयाम प्रस्तुत किए, जिसमें जीप ड्रिल, म्यूजिकल पीटी, और योग का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्लाटून कमांडर प्रोबेशनर बैच संख्या 33/ 2024 और नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच संख्या 87/ 2023 का यह दीक्षांत समारोह था, जोकि डीआईजी हरेंद्र कुमार महावर की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस परेड समारोह में आकर्षक परेड के साथ विभिन्न प्रकार के आयाम प्रस्तुत किए गए। पुलिस के जवानों को कर्तव्य परायणता की शपथ भी दिलाई गई। परेड निरीक्षण के साथ विधि विधान से राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन हुआ। जीप ड्रिल के अलावा म्यूजिकल पीटी योग का भी आयोजन किया गया। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के अलावा पुलिस कमिश्नरेट के भी कई अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। दीक्षांत परेड में शामिल जवानों के परिवारजनों ने भी उत्साह के साथ शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा कि आरटीसी के सभी प्रशिक्षक की कठिन मेहनत के द्वारा प्रशिक्षित किया है। इसके लिए उन सभी आउटडोर एवं इन्डोर प्रशिक्षक को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा की प्रशिक्षण के अंतर्गत पुलिस कार्यप्रणाली भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 मानवाधिकार सूक्ष्म कौशल एवं आउटडोर विषय में पीटी परेड एव हथियारों की जानकारी एवं फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार इस संस्थान द्वारा आपको पुलिस की सेवा हेतु पूर्ण रूप से तैयार किया गया और अब आप प्रशिक्षित होकर अपनी-अपनी यूनिटों में जाएंगे। राजस्थान पुलिस का इतिहास शौर्य पूर्ण एवं गौरव पूर्व रहा है। इसके लिए अपनी ड्यूटी को लगन मेहनत एवं निष्ठा के साथ अंजाम देना है।
चौकी भ्रमण करने में किसी को भी डर न लगे
मैं आशा करता हूं कि आप न सिर्फ मेरे बल्कि यहां उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों एवं पूरे राजस्थान की जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और राजस्थान पुलिस का नाम एवं स्तर ऊंचा बनाए रखेंगे। आप अपने सेवा काल में सदा ही याद रखें आम जन को पुलिस थाना और चौकी भ्रमण करने में किसी भी तरह का डर न लगे और उसे विश्वास हो कि पुलिस सदैव उसकी मदद के लिए तत्पर है। साथ में अपराधी में पुलिस का डर हो इसके लिए अपने वर्दी का और कर्म का भरपूर इस्तेमाल करें।
पुलिस के हृदय वाक्य अपराधियों में भय और आम जन का विश्वास
समस्त मानवीय गुणों को रखते हुए यदि हम सब मिलकर काम करेंगे तभी हम अपने राजस्थान पुलिस के हृदय वाक्य अपराधियों में भय और आम जन में विश्वास को सार्थक कर पाएंगे। आज से आपकी वर्दी ही आपका धर्म एवं आपकी जाति है। जिस दिन हमारे कर्तव्य के बीच यदि हमारा धर्म और जाति आने लगेगी उसे दिन हम अपने पद से भ्रष्ट हो जाएंगे। जाति धर्म का भेदभाव किए बगैर सिर्फ खाकी को ही अपना धर्म और जाति मानते हुए हम सदा काम करेंगे तभी हम आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न कर पाएंगे।