फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: North Western Railway Adds Temporary Coaches to These Trains, Passengers to Benefit from June 1

Jodhpur: उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इन ट्रेनों में अस्थाई रूप से बढ़ाए डिब्बे, यात्रियों को 1 जून से मिलेगा लाभ

Sun, 25 May 2025 08:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 May 2025 08:33 AM IST
सार

छुट्टियों के दौरान यात्री भार को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अस्थाई रूप से डिब्बों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Jodhpur: North Western Railway Adds Temporary Coaches to These Trains, Passengers to Benefit from June 1
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों में कुल 33 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ोतरी 1 जून से लागू होगी और इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल से ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, टिकट बुकिंग में आसानी होगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा की जा रही इस अस्थाई बढ़ोतरी के तहत लालगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस (14707/14708) में लालगढ़ से 1 से 30 जून और दादर से 2 जून से 1 जुलाई तक एक एसी थ्री टियर डिब्बा बढ़ाया जाएगा। वहीं जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट (22977/22978) में जयपुर और जोधपुर से 1 से 30 जून तक एक फर्स्ट एसी और एक एसी थ्री टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801/14802) में जोधपुर से 1 से 30 जून और इंदौर से 4 जून से 30 जुलाई तक तीन स्लीपर और दो जनरल डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। इसी प्रकार इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर सुपरफास्ट (12465/12466) में इंदौर से 4 जून से 3 जुलाई और भगत की कोठी से 3 जून से 2 जुलाई तक तीन स्लीपर और दो जनरल डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bharatpur: बिहारीजी मंदिर में बर्थडे पार्टी और अश्लील डांस का वीडियो सामने आया, देवस्थान विभाग ने कराई FIR

मरुधर एक्सप्रेस (14854/14853, 14864/14863, 14866/14865) में जोधपुर से 1 से 30 जून और वाराणसी सिटी से 2 जून से 1 जुलाई तक एक एसी थ्री टियर डिब्बा बढ़ाया जाएगा। जोधपुर-दादर एक्सप्रेस (14807/14808) में जोधपुर से 1 से 29 जून और दादर से 2 से 30 जून तक दो एसी थ्री टियर, दो स्लीपर और एक एसी थ्री टियर इकोनॉमी डिब्बा अस्थाई रूप से जोड़े जाएंगे।

भगत की कोठी-दादर सुपरफास्ट (20483/20484) में भगत की कोठी से 2 से 30 जून और दादर से 3 जून से 1 जुलाई तक दो एसी थ्री टियर, दो स्लीपर और एक एसी थ्री टियर इकोनॉमी डिब्बे की बढ़ोतरी होगी। जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट (20485/20486) में जोधपुर से 1 जून से 30 जून और साबरमती से 3 जून से 2 जुलाई तक एक एसी थ्री टियर और दो स्लीपर डिब्बे जोड़े जाएंगे।

साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट (20492/20493) में साबरमती से 1 जून से 30 जून और जैसलमेर से 2 जून से 1 जुलाई तक एक एसी थ्री टियर और दो स्लीपर डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। बीकानेर-मिरज सुपरफास्ट (20475/20476) में बीकानेर से 2 जून से 30 जून और मिरज से 3 जून से 1 जुलाई तक एक स्लीपर डिब्बा जोड़ा जाएगा।


ये भी पढ़ें: Weather: श्रीगंगानगर में तूफान का कहर, बिजली के पोल और पेड़ गिरने से छह लोग घायल; कई जगहों पर लगी आग

श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली हमसफर सुपरफास्ट (22497/22498) में श्रीगंगानगर से 2 से 30 जून और तिरुचिरापल्ली से 6 जून से 4 जुलाई तक एक एसी थ्री टियर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी होगी। इसी तरह भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस (20481/20482) में भगत की कोठी से 4 से 25 जून और तिरुचिरापल्ली से 7 से 28 जून तक एक स्लीपर डिब्बा जोड़ा जाएगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह अस्थाई बढ़ोतरी यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed