फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Birthday party obscene dance case in Bihariji temple, video surfaced, Devasthan department FIR

Bharatpur: बिहारीजी मंदिर में बर्थडे पार्टी और अश्लील डांस का वीडियो सामने आया, देवस्थान विभाग ने कराई FIR

Sat, 24 May 2025 11:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 May 2025 11:27 PM IST
सार

Bharatpur News: देवस्थान विभाग के आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि वीडियो की सजावट और उसमें नजर आ रहे लोगों के आधार पर मंदिर के पुजारी मनोज भारद्वाज और उनके भाई कृष्ण माधव की पहचान की गई है। इसे लेकर विभाग ने मथुरागेट थाने में FIR दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Bharatpur: Birthday party obscene dance case in Bihariji temple, video surfaced, Devasthan department FIR
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र माने जाने वाले बिहारीजी मंदिर से जुड़ा एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस वीडियो में कुछ युवक मंदिर परिसर में अश्लील गानों पर डांस करते और जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस शर्मनाक हरकत पर देवस्थान विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मथुरागेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला तूल पकड़ गया और आमजन में रोष व्याप्त हो गया। देवस्थान विभाग ने इसे मंदिर की गरिमा और धार्मिक आस्था के खिलाफ बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather: श्रीगंगानगर में तूफान का कहर, बिजली के पोल और पेड़ गिरने से छह लोग घायल; कई जगहों पर लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंदिर परिसर में अश्लीलता पर देवस्थान विभाग ने जताई कड़ी आपत्ति
वीडियो में कुछ युवक बिहारीजी मंदिर के अंदर तेज आवाज में अश्लील गानों पर नाचते और बर्थडे पार्टी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। मंदिर की सजावट और वीडियो के फुटेज को देखने के बाद देवस्थान विभाग ने जांच की तो पता चला कि यह वीडियो लगभग तीन महीने पुराना है। देवस्थान विभाग के आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि वीडियो की सजावट और उसमें नजर आ रहे लोगों के आधार पर मंदिर के पुजारी मनोज भारद्वाज और उनके भाई कृष्ण माधव की पहचान की गई है। इस कृत्य को लेकर विभाग ने मथुरागेट थाने में FIR दर्ज कराई है और विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू की है।


 
पुजारी के भाई ने बनाया ट्रस्ट, खुद को अध्यक्ष घोषित किया
FIR में उल्लेख किया गया है कि कृष्ण माधव, पुजारी मनोज भारद्वाज का भाई है। उसने मंदिर का ट्रस्ट बनाकर खुद को उसका अध्यक्ष घोषित कर दिया है। यह जानकारी विभाग को पहले नहीं दी गई थी। देवस्थान विभाग के सहायक लेखाधिकारी द्वितीय नवल सिंह बघेल ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में साफ तौर पर आरोप लगाया कि मंदिर में इस तरह का आयोजन बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के किया गया, जो कि देवस्थान नियमों और धार्मिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है।
 
वीडियो में शामिल अन्य लोगों की पहचान जारी
थाना मथुरागेट के अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, जो इस आयोजन में शामिल थे। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग, आस्था को पहुंचा आघात
देवस्थान विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटना न केवल मंदिर की मर्यादा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है। मंदिर एक राजकीय आत्मनिर्भर धार्मिक स्थल है, जहां इस तरह की गतिविधियां कानूनन अपराध की श्रेणी में आती हैं।


यह भी पढ़ें- Love Affair And Crime: पांच माह लिव-इन में रहा कपल, अब युवती का शव JCB ने गड्ढे से खोद निकाला; युवक हिरासत में
 
FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता), धारा 298 (पवित्र स्थल को अपवित्र करना) और धारा 299 (धार्मिक विश्वास का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मंदिर जैसी जगहों पर ऐसी घटनाएं होती हैं और स्थानीय प्रशासन पहले से जागरूक नहीं होता, तो यह भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकती हैं। मंदिर में पुजारी की मौजूदगी में इस तरह की गतिविधि का होना आश्चर्यजनक और चिंताजनक दोनों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed