{"_id":"6642e0ded57d39fe49079b98","slug":"jodhpur-news-youth-stabbed-in-land-dispute-case-of-attempt-to-murder-registered-search-for-accused-continue-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: जमीन विवाद में युवक को चाकू घोंपा, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: जमीन विवाद में युवक को चाकू घोंपा, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
Tue, 14 May 2024 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 09:26 AM IST
सार
जिले के डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निकटवर्ती डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में जमीन विवाद के कारण एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया गया। सीने के बाईं तरफ चाकू लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डांगियावास पुलिस ने बताया कि बिसलपुर निवासी महिपाल पुत्र जुंझारराम देवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके चाचा शैतानराम का डूंगरराम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मई की शाम जब वह गांव से निकल रहा था, तब डूंगरराम और मनीष आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसके सीने के बाईं तरफ चाकू घोंप दिया। पीड़ित महिपाल को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डांगियावास पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर दी है।
विज्ञापन