{"_id":"6633a8fe8ff1cbc813023aac","slug":"jodhpur-news-young-man-ran-away-with-demo-car-from-showroom-on-the-pretext-of-test-drive-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कार चलाने का शौक पड़ा महंगा, गाड़ी के शोरूम में जाकर की ऐसी हरकत, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कार चलाने का शौक पड़ा महंगा, गाड़ी के शोरूम में जाकर की ऐसी हरकत, पुलिस ने पकड़ा
Thu, 02 May 2024 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 08:24 PM IST
सार
शिकायत के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेल्समैन ने बताया कि ऑफिस में टाटा हैरियर गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के लिए पवन नामक व्यक्ति आया और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के बहाने ले गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाड़ी चलाने का ऐसा शौक चढ़ा कि पढ़ने वाला युवक अपराधी बन गया। आरोपी शहर के एक कार शोरूम से 29 अप्रैल को हैरियर गाड़ी शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन के साथ लेकर निकाला था। बीच रास्ते में सेल्समैन को धमका कर नीचे उतर हैरियर गाड़ी ले भागा था। पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तीन दिन में गिरफ्तारी कर गाड़ी जब्त कर ली है। आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी ने कबूली चोरी की वारदात
एसीपी पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में शो रूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने टाटा हैरियर गाड़ी लेकर भागने वाला भोपालगढ़ हाल कुड़ी भगतासनी निवासी हिम्मत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने वारदात करना कबूला। गाड़ी लेकर भागने के बाद आरोपी ने गुजरात रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट लगाई थी।
विज्ञापन
सेल्समैन को धमका के उतारा
जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को बगताराम पुत्र पुखराज भास्कर वाटिका चांदपोल सूरसागर हाल विधि अधिकारी मरुधरा गोटर्स आईटीआई चौराहा की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया कि ऑफिस में टाटा हैरियर गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के लिए पवन नामक व्यक्ति आया और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करनी चाही। तब ऑफिस के सेल्समैन अभिनव व्यास ने टेस्ट ड्राइव के लिए टाटा हैरियर डेमो को लेकर उसके साथ झालामंड रोड की तरफ गए। वहां सेल्समैन को धमका कर नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक कार चलाने का शौक रखता है। इसलिए उसने ऐसे कार्य को अंजाम दे दिया। आरोपी पढ़ाई कर रहा है और कोई मामला आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। गाड़ी का जीपीएस सिस्टम ऑन होने के बाद उसकी लोकेशन मिल गई और उसकी तलाश की गई तब गाड़ी नांदड़ी क्षेत्र में लावारिश हालत में मिल गई।