फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Women protested by blocking the road regarding water problem.

Jodhpur News: सड़क जाम कर प्रदर्शन पर उतरीं महिलाएं, बोलीं- हमारा ही पानी चोरी कर हमको ही बेच रहे टैंकर वाले

Tue, 30 Apr 2024 05:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

पानी की सप्लाई में कई जगहों पर अवैध कनेक्शन हैं। यहां से पानी चोरी किया जा रहा है। ग्रामीणों को पानी के अभाव में एक टैंकर के 1000 से 1500 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसको लेकर  नाराज महिलाएं रास्ता रोककर प्रदर्शन पर उतर गईं हैं।

विज्ञापन
Jodhpur News: Women protested by blocking the road regarding water problem.
सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को रास्ता रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं राहगीरों से भी कुछ महिलाएं उलझ गईं। ऐसे में अब जोधपुर शहर में ग्रामीण इलाकों में गर्मियों के समय पेयजल किल्लत सामने आने लगी है।

विज्ञापन


एक हजार से 1500 रुपये में टैंकर बेच रहे 
सांगरिया से सालावास जाने वाली मुख्य रोड को महिलाओं ने जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है की गांव में पानी की सप्लाई सुचारु नहीं होने से परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर अवैध कनेक्शन हैं। यहां ग्रामीणों के हिस्से का पानी चोरी कर ग्रामीणों को ही एक हजार से 1500 रुपये प्रति टैंकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


जिम्मेदार अधिकारियों नहीं खुल रही नींद
महिलाओं ने कहा कि गांव में कई जगह पर अवैध कनेक्शन भी हैं, जिसकी वजह से उनके हिस्से का पानी गांव तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे कनेक्शन पर जलदाय विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के हक का पानी टैंकरों में भरकर बेचा जा रहा है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। जबकि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत होने की वजह से टैंकरों के माध्यम से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। मीठे पानी के एक टैंकर के 1000 से 1500 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद जलदाय विभाग ध्यान नहीं दे रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed