फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Villagers attacked the police team that reached Godelai village.

Jodhpur News: गोदेलाई गांव में पुलिस टीम पर हमला, एसएचओ को बनाया बंधक, हेड कांस्टेबल का तोड़ा हाथ

Sun, 07 Apr 2024 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

चामू एसएचओ को घर की महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर बंधक बना दिया। एसएचओ को छुड़वाने गए एक हेड कांस्टेबल को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Villagers attacked the police team that reached Godelai village.
चामू पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना क्षेत्र के गोदेलाई गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद को लेकर मौके पर गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। मौके पर जाब्ते के साथ गए चामू एसएचओ को घर की महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर बंधक बना दिया। एसएचओ को छुड़वाने गए एक हेड कांस्टेबल को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट में की गई, जिसमें उसका हाथ टूट गया। बाद में सूचना पर आसपास के थानों और पुलिस लाइन से आए जाब्ते ने पुलिसकर्मियों को छुड़ाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चामू थाना क्षेत्र के गोदेलाई गांव में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। देर रात झगड़े की सूचना पर 11 बजे के करीब पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पर एक पक्ष के ग्रामीणों ने गुस्सा होकर एसएचओ ओम प्रकाश को बंधक बना दिया। उन्हें छुड़वाने गए हेड कांस्टेबल के साथ भी मारपीट की गई। बाद में पुलिस की टीम में पहुंची तो दोनों को छुड़वाया गया। वहीं, घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। मामले में 10 से अधिक आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed