फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Tragic Road Accident Near Shergarh, Speeding Dumper Collision Kills Couple and One More

Jodhpur News: शेरगढ़ के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति समेत तीन की मौत

Wed, 26 Mar 2025 10:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 10:22 AM IST
सार

शेरगढ़ के चाबा गांव के पास हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Tragic Road Accident Near Shergarh, Speeding Dumper Collision Kills Couple and One More
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फलोदी में शेरगढ़ के चाबा गांव के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घायलों को कार से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शेरगढ़ पुलिस के मुताबिक बीकानेर और हनुमानगढ़ के कुछ लोग जैसलमेर से जोधपुर जा रहे थे। चाबा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक उनकी स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में हनुमानगढ़ के करणपुरा निवासी सरकारी विभाग में कार्यरत क्लर्क अजय कुमार, बीकानेर के बरजासर निवासी गणेश राम चौधरी और उनकी पत्नी ममता चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीकानेर के डूंगरपुर निवासी गिरधारी राम और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल गिरधारी राम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed