फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Thieves took away money from liquor shop and a car parked outside the house.

Jodhpur: चोरों के हौंसले बुलंद, एक रात में दो वारदात, शराब की दुकान और घर के बाहर खड़ी कार पर किया हाथ साफ

Sun, 07 Apr 2024 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

जोधपुर में चोर पुलिस को चुनौती देते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक ही रात में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। चोरों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद भी हुई है। पुलिस अब आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Thieves took away money from liquor shop and a car parked outside the house.
शराब की दुकान में घुसा नकाबपोश चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पश्चिम क्षेत्र के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात को चोरों ने एक शराब की दुकान और एक कार को निशाना बनाया है। चोरी की दोनों ही घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 3 बजे के करीब अरोड़ा नमकीन के पास मेवाड़ा वाइन शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। शॉप में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। जिसमें चोर दुकान में चोरी करता नजर आ रहा है। सुबह शॉप पर कर्मचारियों के आने पर चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में चोर सुबह चार बजे घर के बाहर खड़ी कार को चोरी कर ले गए। घटना आदर्श वाटिका के सामने शिवलाल माथुर नगर की है। यहां रहने वाले ओमप्रकाश माथुर की कार घर के बाहर खड़ी थी। रविवार सुबह 4 बजे चोर इसे चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही है। इन दोनों की सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed