{"_id":"660d5095f8f3db39660ee134","slug":"jodhpur-news-there-was-stir-after-dead-body-of-woman-living-in-rented-house-was-found-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: किराए के मकान में रह रही महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, भाई ने हत्या का शक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: किराए के मकान में रह रही महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, भाई ने हत्या का शक जताया
Wed, 03 Apr 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:20 PM IST
सार
किराए के मकान में रह रही महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, महिला के भाई ने हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन
पुलिस बयान देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 किराए के मकान में रह रही महिला का शव घर में मिलाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसका पता तब चला, जब किराए के घर पर रह रही महिला का भाई दोपहर करीब डेढ़ बजे बहन के घर पहुंचा। उसने घर के बाहर से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद भाई ने दरवाजा खोलकर अंदर गया तो शोभा का शव बेड पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में शोभा सिंधी (45) नाम की महिला अकेली किराए के मकान में रहती थी। शोभा तलाकशुदा थी और पिछले तीन-चार साल से अकेली सेक्टर-11 में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह रेडीमेड कपड़ों का काम करती थी। शोभा का भई नजदीक ही सेक्टर-11 में भाई पप्पू रहता था। पप्पू ने सुबह शोभा को फोन किया, लेकिन उठाया नहीं। सूचना पर जोधपुर पश्चिम डीसीपी राजेश यादव, प्रताप नगर एसीपी अनिल कुमार और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है और जांच पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन
भाई ने हत्या का शक जताया
भाई ने गला घोंटकर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने मौके पर एमओबी व एफएसएल टीम को बुलाया है और पुलिस मंगलवार से बुधवार तक शोभा के घर पर आने वाले सभी लोगों की जानकारी जुटा रही है। हत्या के पीछे महिला के किसी परिचित के हाथ होने का शक है।
विज्ञापन