{"_id":"662fd77447bd1da9d50db3f7","slug":"jodhpur-news-the-young-man-who-came-to-the-showroom-suddenly-ran-away-with-his-pants-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: शोरूम में आया युवक अचानक पैंट लेकर भागा, नहीं पकड़ पाए कर्मचारी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: शोरूम में आया युवक अचानक पैंट लेकर भागा, नहीं पकड़ पाए कर्मचारी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 29 Apr 2024 10:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:53 PM IST
सार
पहले युवक कपड़े देखता रहा। उसने जींस-पैंट का ट्रायल किया। इसके बाद अन्य कपड़ों के देखते हुए अचानक जींस लेकर शोरूम से भाग निकला।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई आरोपी की हरकत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरदारपुरा सी रोड में वेंगलर कपड़ों के शोरूम में खरीदारी करने आया युवक कपड़े ही लेकर भाग निकला। युवक ने काफी देर तक कपड़ों का ट्रायल किया। इसके बाद कर्मचारियों को बातों में उलझाकर कपड़े लेकर भाग गया। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार रविवार रात 9 बजे सरदारपुरा सी रोड पर वेंगलर कपड़ों के शोरूम में रात 9 बजे एक युवक कपड़े देखने आया। पहले उसने जींस-पैंट का ट्रायल किया। इसके बाद अन्य कपड़ों के देखते हुए अचानक जींस लेकर शोरूम से भाग निकला। शोरूम के कर्मचारियों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। मामले में शोरूम कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन