फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: The matter of love jihad heated up in Jodhpur over the marriage application of two girls

Jodhpur News: जोधपुर में गरमाया लव-जिहाद का मामला, दो युवतियों के विवाह आवेदन पर विवाद, हिंदू संगठन आए आगे

Sat, 25 Jan 2025 09:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

जोधपुर में लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देवनगर थाना क्षेत्र में दो युवतियों द्वारा मुस्लिम युवकों से विवाह के लिए विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इन मामलों को लेकर घमासान मचा हुआ है।

विज्ञापन
Jodhpur News: The matter of love jihad heated up in Jodhpur over the marriage application of two girls
मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव-जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर जोधपुर शहर में लव जिहाद को लेकर मामला गरमाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दो अर्जियां वायरल हो रही हैं, जिसमें हिंदू युवतियों को लव जिहाद से बचने के लिए अपील भी की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जोधपुर के देवनगर थाना क्षेत्र में नागौरी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली दो युवतियां मुस्लिम युवकों से विवाह करने की तैयारी कर रही हैं। जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और बंबा मोहल्ले में रहने वाले 36 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर मोहम्मद अल्ताफ ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने के लिए एक आवेदन पेश किया है। इसके अलावा नागोरी गेट में रहने वाले 25 वर्षीय सईद ने भी विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने का आवेदन पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों आवेदन पेश करने के बाद अब दोनों के आवेदन पत्रों की प्रक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसको लेकर के सोशल मीडिया पर जबरदस्त घमासान छिड़ा हुआ है। वहीं अगर हिंदू संगठन की बात करें तो शहर में इन विवाह विरोध के नजर भी आ रहे हैं। 


सनातन धर्म को कमजोर करने का आरोप 
विश्व हिंदू परिषद की पवन मिश्रा ने इस आवेदन को लेकर लव जिहाद कर सनातन धर्म को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम ऐसे होने नहीं देंगे। इसको लेकर के अब मुहिम छेड़ दी है। वहीं विश्व हिंदू संगठन VHS के उपाध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद इन मामलों में परिजनों से मिलकर जिला कलेक्टर कार्यालय में आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। उन्होंने कहा कि हम परिवारों के साथ हैं और इस तरह से लव जिहाद नहीं होने देंगे। वहीं इस मामले को लेकर देव नगर थाने के थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है और जल्द ही किसी नतीजे पर पुलिस पहुंचेगी। 

मां ने लगाया माइंड वॉश करने का आरोप
वहीं इस मामले में एक व्यक्ति की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को मुस्लिम युवक ने माइंड वॉश करके उसे अपने प्यार में जाता देकर फंसाया है। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है और मेरी बेटी को आरोपी युवक के कहने पर घर से गहने और नगदी चुरा चुरा कर ले गई है उन्होंने कहा कि हमने जिला कलेक्टर के समक्ष आपत्ति दर्ज कर दी है युवती की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं कानून और सरकार से गुहार कर अपनी बेटी वापस दिलाने की मांग भी कर रही है अब इस दोनों मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर भी घमासान आसान छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से व्यूज सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे मामलों को लेकर लव-जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed