फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: The car of a devotee going from Pali to Ramdevra lost control and collided with a tree.

Jodhpur News: पाली से रामदेवरा जा रहे श्रद्धालु की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 26 May 2024 11:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 May 2024 11:28 AM IST
सार

पेड़ से टकराने के बाद कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
 

विज्ञापन
Jodhpur News: The car of a devotee going from Pali to Ramdevra lost control and collided with a tree.
हादसे के बाद घायलों का लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देचू थाना क्षेत्र के गुमानपुरा सरहद पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच यात्री घायल हो गए। जैसे ही घटना की सूचना देचू थाना को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देचू के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग पाली से रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान गुमानपुरा के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसमें तरुण पुत्र खेमाराम पटेल उम्र 16 वर्ष निवासी जैतपुर रोहिट पाली की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार सवार रमेश, सवाराम, लीला पत्नी खेमाराम, खेमाराम, गोपाराम पटेल घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कार सवार यात्री घबरा गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed