फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: A massive fire broke out in a warehouse near Sant Kanwar Ram School

Ajmer News: संत कंवर राम स्कूल के पास गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Wed, 14 May 2025 02:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 May 2025 02:24 PM IST
सार

Ajmer: फायर ऑफिसर के अनुसार, गोदाम में ज्वलनशील सामग्री अधिक मात्रा में होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया था। समय पर आग पर नियंत्रण पाने से आसपास की रिहायशी इमारतों और स्कूल में आग फैलने से बचाव हो सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Ajmer News: A massive fire broke out in a warehouse near Sant Kanwar Ram School
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर रामगंज थाना क्षेत्र के आशागंज इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संत कंवर राम स्कूल के पास स्थित एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा करीब सुबह 10 बजे हुआ, जब स्थानीय लोगों ने गोदाम से घना धुआं उठते देखा और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम लपटों की चपेट में आ गया। गोदाम में कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बड़ी मात्रा में भंडारित था, जो आग में जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही रामगंज थानाधिकारी रवीश सामरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर भीड़ को हटाया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, फायर ब्रिगेड की चार से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ऑफिसर के अनुसार, गोदाम में ज्वलनशील सामग्री अधिक मात्रा में होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया था। समय पर आग पर नियंत्रण पाने से आसपास की रिहायशी इमारतों और स्कूल में आग फैलने से बचाव हो सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। गोदाम मालिक के अनुसार, आग से लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षति का जायजा लिया। इस घटना ने एक बार फिर से शहर में अग्नि सुरक्षा के प्रति लापरवाही और तैयारी की कमी को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed