{"_id":"672d8d79427f54e90e0c93dc","slug":"jodhpur-news-public-is-with-the-development-of-double-engine-bjp-will-win-all-seats-in-by-election-cp-joshi-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News : जनता डबल इंजन के विकास के साथ, उपचुनाव में सातों सीटें जीतेगी भाजपा - सांसद सीपी जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News : जनता डबल इंजन के विकास के साथ, उपचुनाव में सातों सीटें जीतेगी भाजपा - सांसद सीपी जोशी
Fri, 08 Nov 2024 09:33 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:33 AM IST
सार
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कल जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा सातों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा वर्तमान में केवल सलूंबर की सीट ही भाजपा के पास है लेकिन उपचुनावों के बाद सभी सीटें भाजपा के पास आ जाएंगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पहुंचे सांसद सीपी जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार के उपचुनाव ऐतिहासिक होंगे। जो सीटें भारतीय जनता पार्टी के कभी पक्ष में नहीं थीं, वहां भी भाजपा का परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की इन सातों विधानसभाओं की जनता डबल इंजन के विकास के साथ जाने वाली है।
विज्ञापन
अनीता चौधरी हत्याकांड मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी कोई भी हो निश्चित रूप से उसे सजा मिलेगी। इस दिशा में प्रशासन अपना काम कर रहा है और मैं सोचता हूं कि जल्दी ही उन लोगों के खिलाफ एक्शन होगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा सर्कस कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गहलोत साहब ने तो अपनी पार्टी के लोगों को ही निकम्मा और नाकारा कहा था, तो सर्कस कौनसी पॉलीटिकल पार्टी में है यह साफ दिख रहा है। भाजपा एक परिवार है और उस पर कोई उंगली उठाने का किसी को अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
चौरासी सीट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वहां है ही नहीं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।