फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Police issued sixth notice in Anita Chaudhary murder case

Jodhpur News: अनीता चौधरी हत्याकांड, परिजन जांच में नहीं कर रहे सहयोग, पुलिस ने जारी किया छठा नोटिस

Thu, 07 Nov 2024 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

अनीता चौधरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आठ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने अनीता के पति मनमोहन और बेटे राहुल को जांच में सहयोग के लिए धरना स्थल पर नोटिस देने का प्रयास किया, लेकिन दोनों वहां से गायब मिले।

विज्ञापन
Jodhpur News: Police issued sixth notice in Anita Chaudhary murder case
नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनीता चौधरी की निर्मम हत्या के मामले में शव मिलने के आठवें दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं आज पुलिस के आल्हा अधिकारी अनीता के पति मनमोहन और बेटे राहुल को पुलिस में जांच की सहयोग करने के लिए सफीना नोटिस देने धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन धरना स्थल से दोनों ही गायब थे। इसके बाद पुलिस मनमोहन के सरदारपुरा स्थित निवास पर पहुंचीं वहां पर भी ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद वहां पर भी एक नोटिस घर पर और एक नोटिस धरना स्थल पर चस्पा किया गया।

विज्ञापन


अनीता चौधरी हत्याकांड मामले में पुलिस अब और तेज हो गई है। पुलिस ने आज अनीता चौधरी के परिजनों को छठा नोटिस भेजा है। इस नोटिस में पुलिस ने यह कहा है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाया जाए।
विज्ञापन


अनीता चौधरी हत्याकांड को लेकर पुलिस दिन रात एक करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सबसे पहले इस मामले को लूट के इरादे से की गई हत्या मानते रही थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार किया था। हालांकि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। इस बीच अनीता के पति व अनीता की सहेली सुनीता उर्फ सुमन सेन की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया, जिसमें तैयब अंसारी पर अनीता की हत्या का अंदेशा जताया गया। इसके साथ ही कुछ फोटो और वीडियो को लेकर बात की गई। इसके बाद पुलिस अब लूट, बदला और ब्लैकमेल सभी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अनीता के परिजनों का धरने की जगह से गायब हो जाना और पुलिस के आने के बाद फिर लौट आना कई सवाल पैदा करते हैं। आखिर वो क्या राज है जिसे छुपाया जा रहा है। आखिर क्यों अनीता का परिवार पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed