फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Police arrested two smugglers who were running away after breaking the blockade

Jodhpur News: नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, 260 किलो अवैध डोडा-पोस्त और पिस्टल बरामद

Tue, 18 Mar 2025 05:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

 नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट और क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरहद जूड़िया के गोतावर नदी क्षेत्र में पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। कार की तलाशी में 17 प्लास्टिक कट्टों में 260 किलो डोडा-पोस्त, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Jodhpur News: Police arrested two smugglers who were running away after breaking the blockade
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर ग्रामीण में बालेसर थाना क्षेत्र के जूड़िया सरहद में जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण और पुलिस थाना बालेसर ने कार्रवाई कर कार से 260 किलो अवैध डोडा-पोस्त और एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस जब्त कर आरोपी दोलाराम और जितेन्द्र को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण  राममूर्ति जोशी ने बताया कि ऑपरेशन 'भौकाल' के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिले के सभी थानाधिकारियों और जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिये गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


मूल सिंह भाटी थानाधिकारी पुलिस थाना बालेसर मय जाब्ता और जिला विशेष टीम के श्रवणकुमार ASI के नेतृत्व में आसूचना पर तोलेसर पुरोहितान में नाकाबन्दी की। नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार और स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो दोनों कार चालक ने पुलिस की नाकाबन्दी तोड़कर कार को भगाने लगे। बालेसर थाने का जाब्ता और डीएसटी टीम के चालक मदन मीणा ने तत्परता दिखाते हुए स्विफ्ट कार का पीछा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कालंद्री में दो माह पुरानी चोरी का खुलासा, ज्वैलर्स शॉप को निशाना बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सरहद जूड़िया के गोतावर नदीं में कार को छोड़कर दो लड़के भागने लगे जिस पर थानाधिकारी बालेसर मूलसिंह और डीएसटी टीम के कमांडो भवानी, मोहन और पप्पूराम ने दोनों लड़कों को दस्तयाब कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान दौलाराम पुत्र अर्जुनराम जाति बिश्नोई निवासी तोलेसर पुरोहितान और जितेन्द्र पुत्र पांचाराम जाति बिश्नोई निवासी खोखरिया के रूप में हुई। दोनों शख्स को कार के पास लाकर कार की तलाशी ली गई कार में 17 प्लास्टिक के कट्टों में 260 किलो अवैध डोडा पोस्त और एक लोडेड अवैध देशी पिस्टल, पांच कारतूस मिले जिनको नियमानुसार जब्त कर क्रेटा कार के बारे में पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed