{"_id":"67d040e994765f03750ed928","slug":"jodhpur-news-opium-was-being-cultivated-under-guise-of-fodder-2200-plants-were-seized-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: रिजका चारा की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, पकड़े गए 2200 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: रिजका चारा की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती, पकड़े गए 2200 पौधे
Tue, 11 Mar 2025 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Mar 2025 07:26 PM IST
सार
रिजका चारे की आड़ में अफीम की खेती हो रही थी। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे पकड़े, जिनकी संख्या 2200 के करीब है।
विज्ञापन
अफीम के पौधे जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने एक खेत में रिजका की फसल के बीच उगाई गई अफीम की खेती बरामद की है। यहां कुल 2200 अफीम के पौधे उगाए गए थे। इस संबंध में खेत माली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से अफीम लाना आसान नहीं रहा और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों ने अन्य फसलों की आड़ में अफीम की खेती करना शुरू कर दिया है, जो पूरी तरीके से गैरकानूनी है। ऐसे तस्करों पर नजर रखने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साइबर ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक नकद और एक थार वाहन जब्त
विज्ञापन
सूचना मिली कि बावड़ी के पास छाबा की ढाणी में रहने वाले एक शख्स ने अपने खेत में रिजका के चारा के बीच अफीम की खेती कर रखी है। जानकारी मिलने पर खेड़ापा थाना अधिकारी भंवरलाल सिरवी की टीम ने छाबो की ढाणी निवासी लादूराम जाट के खेत पर दबी थी और यहां से अफीम के 2200 पौधे लगे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है और खेत मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व भोपालगढ़ आसोप ओर ओसियां पुलिस ने अफीम की खेती बरामद की थी और अब खेड़ापा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़ी है।
यह भी पढ़ें: 12वीं बोर्ड परीक्षा के दरमियान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अन्य फसलों की आड़ में की जाती है अफीम की खेती
पिछले कुछ माह में हुई पुलिस की कार्रवाई में देखा गया कि बदमाश प्रवृत्ति के लोग अपने खेतों में अफीम की खेती करने लगे हैं। इसमें पुलिस से बचने के लिए यह बदमाश अन्य फसलों की आड़ में अफीम की खेती करते हैं और खेत के बीच में अफीम उगाई जाती है। ताकि आसपास के लोगों को इसका पता नहीं चले।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कुडी थाना और डीएसटी पश्चिम की अवैध हथियार तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की कुडी भगतासनी थाना पुलिस और डीएसटी पश्चिम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूर्व का चालानसुदा अवैध हथियार सप्लायर सहिराम विश्नोई को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस बरामद किया। जोधपुर पुलिस के अनुसार, जोधपुर महानगर में विशेष रूप से अवैध हथियार सप्लाई करने वालों और पूर्व के चालानसुदा हथियार तस्करों पर विशेष निगरानी व स्थानीय मुखबीरों को सक्रिय कर अवैध हथियार लोकल स्तर पर खरीदने वालों व बाहर से अवैध हथियार लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने वालों पर निगरानी रखी गई।
यह भी पढ़ें: 'प्रिंसिपल कहता था कि तुम्हें बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा, लड़की सप्लाई भी...'
डीएसटी पश्चिम की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि 007 गैंग का गुर्गा सहिराम विश्नोई, जो कि पुलिस थाना करवड का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है एवं पूर्व का चालानसुदा अवैध हथियार तस्कर है, जिसके पास अवैध हथियार होने की सूचना है। अगर समय पर कार्रवाई की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित पकड़ा जा सकता है।
हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के विरुद्ध आयुक्तालय जोधपुर में चोरी, हत्या का प्रयास, फिरौती, मारपीट, डकैती, अपहरण, ऑर्म्स एक्ट जैसे संगीन धाराओं में कुल दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह बदमाश पूर्व में 007 गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है, जो सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने का प्रयास करता है।