फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Old father conspired to murder son, daughter-in-law and grandson

Jodhpur News: सोते समय शरीर पर गिरा पेट्रोल, आंख खुली तो सामने वृद्ध पिता जला रहा था माचिस, दौड़कर पकड़ा हाथ

Sat, 18 May 2024 09:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 May 2024 09:41 PM IST
सार

सदर कोतवाली थानान्तर्गत मकराना मोहल्ला में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद में वृद्ध ने सो रहे बेटे-बहू और पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
Jodhpur News: Old father conspired to murder son, daughter-in-law and grandson
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली थाना अंतर्गत मकराना मोहल्ला में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे-बहू और पोते को जिंदा जलाने का प्रयास किया। दोनों में मकान को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते पिता ने सोते समय तीनों पर पेट्रोल डाकर आग लगाने की कोशिश की। समय रहते बेटे ने उसके हाथ से माचिस छीन ली। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मामले को लेकर उप निरीक्षक पुखराज ने बताया कि मकराना मोहल्ला निवासी नेनाराम प्रजापत (75) व पुत्र राकेश कुम्हार के बीच मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद है। राकेश अपनी पत्नी ललिता व पुत्र रितिक के साथ रात को मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। तड़के तीन बजे नेनाराम पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर मकान में आया और सो रहे बेटे-बहु व पोते पर पेट्रोल छिड़क दिया। शरीर पर पेट्रोल गिरने से तीनों जाग गए। पास ही नेनाराम को माचिस की तिली लेकर खड़े देखा। इतने में राकेश का बेटा प्रिंस मकान में आया और उनको पकड़ लिया। राकेश और प्रिंस ने छीना झपट्टी कर माचिस व तिली नीचे गिरा दी। 
विज्ञापन


हो-हल्ला होने पर आस-पड़ोसी वहां आए। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में पुत्रवधू की तरफ से पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश कर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। रात को मकाराना मोहल्ला में केरू हाउस क्षेत्र निवासी नेनाराम (75) पुत्र वीरमाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेन्द्रसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) मंगलेश चूण्डावत मौके पर पहुंची और जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पोते ने दादा को देखा
राकेश का शादीशुदा पुत्र प्रिंस रात को असहज महसूस कर रहा था। इसलिए वह टहल रहा था। दादा मोपेड पर पेट्रोल का डिब्बा लेकर आए तो उसने देख लिया। वह पीछे-पीछे मकान में गया। दादा ने पेट्रोल डाल दिया था। तभी पोते ने दादा को पकड़ लिया।


मां के नाम था मकान
पुलिस का कहना है कि जिस मकान को लेकर विवाद है वो नेनाराम की पत्नी के नाम था, जिन्होंने अपने पुत्र राकेश को बख्शीशनामा से गिफ्ट किया था। इसको लेकर पिता नाराज हैं। वे मकान से पुत्र व उसके परिवार को बाहर निकालना चाहते हैं। वे मकान के भूतल पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed