फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Miscreants poured petrol on liquor shop and set it on fire

Jodhpur News: शराब की दुकान पर बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग; सो रहे कर्मियों ने भागकर बचाई जान

Sat, 25 May 2024 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 May 2024 06:31 PM IST
सार

दुकान के सेल्समैन ने परेशान करने का आरोप लगाया। दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने से लाखों रुपये की शराब और सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Miscreants poured petrol on liquor shop and set it on fire
आग लगने के बाद जलकर खाक हुई दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूणी पुलिस थाना क्षेत्र के रोहिचा खुर्द में संचालित होने वाली एक शराब की दुकान में बीती रात को बदमाशों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने से दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारीयों ने भागकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल के कारण कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई और अंदर रखी लाखों रुपये की शराब और सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। शराब दुकान के कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ लूणी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


सेल्समैन ने थाने में करवाया मामला दर्ज
लूणी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार रोहिचा खुर्द लोकेशन पर संचालित होने वाली शराब की दुकान के सेल्समैन जीतूराम ने थाने में मामला दर्ज कर बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वे 8 बजे शराब की दुकान को बंद कर घर चला गया था। दुकान पर दो कर्मचारी अचल सिंह और रामू दुकान के पीछे ही सो रहे थे।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू 
रात को करीब 12 बजे धीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, सुमेर सिंह और युवराज सिंह शराब के ठेके पर आए और सो रहे कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने शराब की दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में दुकान में रखी करीब 3.50 लाख की शराब जल गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिन से उन्हें परेशान कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed