फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Minister Arjun Ram Meghwal verbally attacked Rahul Gandhi in Jodhpur

Jodhpur News: मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- परजीवी पार्टी बन चुकी है कांग्रेस

Tue, 12 Nov 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Nov 2024 05:38 PM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजस्थान उपचुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। राहुल गांधी के गुजरात में निवेश पर दिए गए बयान पर मेघवाल ने प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Jodhpur News: Minister Arjun Ram Meghwal verbally attacked Rahul Gandhi in Jodhpur
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में कल सात सीटों पर उपचुनाव में होने वाले मतदान को लेकर हम सकारात्मक हैं। सभी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत देने के सवाल पर केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में निवेश को लेकर गलत प्रचार कर रहे हैं। जहां पर उद्योगपतियों को निवेश के सकारात्मक पहलू नजर आएंगे वहीं वे निवेश करेंगे। महाराष्ट्र का निवेश गुजरात में जाना इस तरह के बयान देना दो राज्यों के लोगों को लड़ने जैसा है। आपसी सद्भाव बिगाड़ में जैसा है संविधान की किताब कोई खिलौना नहीं, जिसे हवा में लहराया जाए। राहुल गांधी आदतन इस तरह के बयान देने की आदी हो चुके हैं। उनके ऊपर चुनाव आयोग के नोटिस का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता में 353 धारा के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी की ओर से सरकारी नौकरियों में दलित समाज की भूमिका कम होने के आरोप पर कानून मंत्री ने कहा कि दलित समाज को बरगलाने और भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उनकी मनमोहन सरकार ने कितने दलित लोगों को नौकरी दी। दलित समाज ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उन्हें आईना दिखाया है। अब महाराष्ट्र चुनाव में भी आइना दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में तो उनकी एक भी सीट नहीं है, अब कांग्रेस पार्टी परजीवी पार्टी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed