{"_id":"6776bd863ab2bef2a20ff9ca","slug":"jodhpur-news-jodhpur-rural-police-sub-inspector-karanidan-dies-of-heart-attack-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: ग्रामीण पुलिस सब इंस्पेक्टर करणीदान का हार्ट अटैक से निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान पड़ा दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: ग्रामीण पुलिस सब इंस्पेक्टर करणीदान का हार्ट अटैक से निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान पड़ा दौरा
Thu, 02 Jan 2025 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:53 PM IST
सार
2014 में पुलिस में भर्ती हुए करणीदान ग्रामीण डिएसटी टीम के प्रभारी थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बालोतरा के बडनावा जागीर में किया गया। उनके परिवार में पत्नी, 6 साल का बेटा और मां हैं।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर करणीदान का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक करने के लिए सब इंस्पेक्टर निकले और अचानक सीने में दर्द होने लगा। वो वहीं गिर कर बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें एम्स पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साल 2014 में सब इंस्पेक्टर पद पर पुलिस भर्ती हुए थे। वर्तमान में ग्रामीण की डिएसटी टीम के प्रभारी थे।
विज्ञापन
जोधपुर ग्रामीण के एसीपी भोपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:00 बजे भगत की कोठी स्थित कृष्णा नगर में पार्क में करणी दान मॉर्निंग करने के लिए गए थे। अचानक सीने में दर्द हुआ और वह ट्रैक पर गिर पड़े। सूचना पर खेड़ापा थाना अधिकारी लाखाराम सहित अन्य स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनका बालोतरा स्थित बडनावा जागीर उनके गांव ले जाया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी के सहित 6 साल का बेटा और मां है। परिजनों को जैसे ही करणी दान की निधन की खबर मिली उनके हाल बेहाल हो चुके थे।
विज्ञापन
करणीदान की पत्नी पारस कवर ने बेसुध हालत में बताया कि रात 12:00 बजे ही घर पर लौटे थे। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे, लेकिन हमें क्या पता कि मॉर्निंग वॉक के बाद वह वापस नहीं आएंगे। इससे पहले ही उन्हें भगवान अपने पास बुला लेंगे।
विज्ञापन