{"_id":"67ce8db1c9baca399f0e82b0","slug":"jodhpur-news-indigo-flight-faces-technical-fault-at-jodhpur-airport-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: जोधपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, जयपुर जाने वाले यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: जोधपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, जयपुर जाने वाले यात्री परेशान
Mon, 10 Mar 2025 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:29 PM IST
सार
इंडिगो की जोधपुर-जयपुर फ्लाइट (6E7406) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे इसे रद्द करना पड़ा। यह फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 8:37 बजे जोधपुर पहुंची थी और सुबह 9:08 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में खराबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्लाइट संख्या 6E7406 में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह फ्लाइट जोधपुर-जयपुर की है। फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 8:37 बजे जोधपुर पहुंची थी। सुबह 9:08 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। यात्रियों को भी प्लेन में बैठा दिया गया था। तभी फ्लाइट के अंदर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को वापस उतरने के लिए कहा गया। खराबी के कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट रद्द होने से जयपुर जाने वाले यात्री अब एयरपोर्ट पर परेशान हुए।
विज्ञापन
इस तकनीकी समस्या के कारण जयपुर जाने वाले सभी यात्री एयरपोर्ट पर असमंजस में फंसे रहे।उनकी उड़ान को रद्द किए जाने से उनकी यात्रा में काफी असुविधा हुई। लेकिन यात्रियों को न केवल समय की बर्बादी का सामना करना पड़ा। बल्कि उन्हें जरूरी जिस कम से जाना था, वो अब अपना वैकल्पिक व्यवस्था को देखते रेल और बस से यात्रा करने के लिए गए। ताकि वो समय पर पहुंच अपना जरूरी काम कर सकें।
विज्ञापन
इंडिगो के अधिकारियों की यात्रियों से अपील
इंडिगो के अधिकारियों ने फ्लाइट को रद्द करने का निर्णय लिया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, एयर लाइन ने इस स्थिति पर खेद जताया और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। साथ ही एयर लाइन ने यात्रियों से समझदारी और धैर्य बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
बताते चलें, अचानक फ्लाइट रद्द होने से इस घटना ने यात्रियों के लिए एक बड़ी असुविधा पैदा हो गई। खासकर उन लोगों के लिए जो जयपुर के लिए तुरंत यात्रा करना चाहते थे। उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यात्रियों ने एयर लाइन से यह अपेक्षाएं जताई है कि तकनीकी खराबियों को सुधारने और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए और ठोस कदम उठाए जाएं।