फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: How the local police remained unaware of the drug factory, Mumbai Police took action

Jodhpur News: नाक के नीचे चल रही ड्रग फैक्ट्री से कैसे अनजान रही लोकल पुलिस, मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 13 May 2024 04:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 04:11 PM IST
सार

रविवार को पाली रोड पर मोगड़ा खुर्द गांव से मुंबई पुलिस द्वारा पकड़ी गई 107 करोड़ रुपये की ड्रग ने राजस्थान पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जोधपुर में लंबे समय से चल रही इस फैक्ट्री में चल रहे घोटाले की लोकल पुलिस कैसे भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Jodhpur News: How the local police remained unaware of the drug factory, Mumbai Police took action
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली रोड स्थित मोगड़ा खुर्द गांव में रविवार को पकड़ी गई एमडी ड्रग ने राजस्थान पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है। जोधपुर में लंबे समय से चल रही इस ड्रग्स फैक्ट्री पर लोकल पुलिस कार्रवाई तक नहीं कर पाई और मुंबई पुलिस ने 107 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ ली। पुलिस को पुणे के एक ड्रग पैडलर से जोधपुर में ड्रग फैक्ट्री का इनपुट मिला था।
विज्ञापन


मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने के एसआई महित्रानंद खंडारे ने बताया कि पूरी कार्रवाई जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में की गई है पर पुलिस को पुणे के एक ड्रग पैडलर से जोधपुर में ड्रग फैक्ट्री का पता चला था। यहां शनिवार रात को दबिश दी गई। मौके से हुक्माराम जाट (40) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उससे डेढ़ किलो एमडी ड्रग के साथ इसे बनाने के केमिकल बरामद किए गए। इनकी मार्केट वैल्यू करीब 200 करोड़ हो सकती है। मुंबई पुलिस अब पाली निवासी विकास चौहान की तलाश में है। वह फिलहाल फरार है, वह हुक्माराम के सहयोग से रोहट में मेहंदी प्लांट के नाम पर ड्रग बना रहा था।
विज्ञापन


पैडलर जोधपुर से खरीदता था ड्रग

मुंबई पुलिस ने ड्रग पैडलर पुणे निवासी प्रशांत पाटिल को 15 दिन पहले गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में देश में संचालित हो रहे ड्रग नेटवर्क के बारे में मुंबई पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन

को कई अहम जानकारियां देते हुए बताया था कि सारा ड्रग राजस्थान से ही सप्लाई हो रहा है। जोधपुर के मोगड़ा गांव में ड्रग बनाने का पूरा प्लांट लगा हुआ है, जहां से वह ड्रग खरीदता है।

40 करोड़ से कम नहीं लेते थे ऑर्डर

मुंबई पुलिस के सामने आया है कि मोगड़ा में चल रहे इस प्लांट में एक बार का ऑर्डर 40 करोड़ रुपए का लिया जाता था, इससे कम माल यह लोग सप्लाई नहीं करते थे। ये अलग-अलग प्रदेशों के बड़े ड्रग पैडलर से डील करते थे। मोगड़ा के ड्रग प्रोडक्शन प्लांट में कम मात्रा में ड्रग के ऑर्डर नहीं लिए जाते थे।

पहले करता था डेकोरेशन का काम

पुलिस के मुताबिक जोधपुर के विवेक विहार थाना इलाके के मोगड़ा से पकड़ा गया हुक्माराम जाट अपने घर को किराए पर देना बता रखा था और उस घर में उसने एमडी बनाने की मशीन लगा रखी थी। इस मशीन के अलावा इस मकान में कुछ भी नहीं था।  5 साल पहले तक हुक्माराम कार को डेकोरेशन करने का काम करता था।


मुंबई पुलिस ने यहां से 60 किलो से ज्यादा ब्रोमिन क्लोरोफोम व 67 किलो एमडी लिक्विड और डेढ़ किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद किया है। इन सभी की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed