फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Fake currency factory busted in Jodhpur, fake currency worth 7.50 lakh seized, accused arrested

Jodhpur News: जोधपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7.50 लाख के जाली नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 09:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 09:58 AM IST
सार

शहर के मंडोर मंडी इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 7.50 लाख के जाली नोट जब्त किए हैं। यह गिरोह मंडी में आने वाले ग्रामीणों को निशाना बनाकर 500 रुपये के नकली नोट खपाने की फिराक में था।

विज्ञापन
Jodhpur News: Fake currency factory busted in Jodhpur, fake currency worth 7.50 lakh seized, accused arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की मंडोर मंडी स्थित एक मकान में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। डीएसटी ईस्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 लाख 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। साथ ही मौके से नोट छापने की मशीनें, कलर प्रिंटर, सॉफ्टवेयर, विशेष प्रकार का कागज, स्टीकर, रंग और रसायन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण आचार्य को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त था और मंडी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में नकली नोट खपाने का प्रयास करता था। सूचना मिलने पर डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। छापेमारी महामंदिर थाना क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी के मकान से नकली नोट बनाने से जुड़ा पूरा सेटअप बरामद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर; एक युवक की मौत, नौ लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों का यह नेटवर्क जोधपुर के अलावा अन्य जिलों में भी फैला हो सकता है। डीसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जब्त सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार यह गिरोह मंडी में आने वाले ग्रामीणों को निशाना बनाकर 500 रुपये के नकली नोट खपाने की फिराक में था। ये ग्रामीण अपने उत्पाद बेचने या किराने का सामान खरीदने आते हैं और अक्सर नकली नोटों की पहचान नहीं कर पाते। हालांकि इससे पहले ही डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed